HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस ने आपको जितने भी अधिकार दिए BJP सरकार ने एक-एक कर सब छीन लिए, मध्य प्रदेश के मंडला में बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने आपको जितने भी अधिकार दिए BJP सरकार ने एक-एक कर सब छीन लिए, मध्य प्रदेश के मंडला में बोलीं प्रियंका गांधी

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, इंदिरा गांधी जी ने आपको पट्टे दिलवाए थे। उन्होंने ये पट्टे इस भावना से दिलवाए थे कि ये आपकी जमीन है, आपका सम्मान है। कांग्रेस की यही परंपरा रही है। हम चाहते हैं कि आपकी शक्ति आपको मिले और आप मजबूत बनें। आपके लिए वन अधिकार कानून लाया गया, ताकि वन पर सबसे पहला अधिकार आपका रहे। यही आपकी और मनुष्यता की मूल संस्कृति रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव की तारीख का एलान होते ही ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो गईं हैं। आज कांग्रेस की मंडला में जन आक्रोश रैली हुई, जिसे प्रियंका गांधी ने संबोधित किया और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, इंदिरा गांधी जी ने आपको पट्टे दिलवाए थे। उन्होंने ये पट्टे इस भावना से दिलवाए थे कि ये आपकी जमीन है, आपका सम्मान है। कांग्रेस की यही परंपरा रही है। हम चाहते हैं कि आपकी शक्ति आपको मिले और आप मजबूत बनें। आपके लिए वन अधिकार कानून लाया गया, ताकि वन पर सबसे पहला अधिकार आपका रहे। यही आपकी और मनुष्यता की मूल संस्कृति रही है।

उन्होंने कहा, आपको मजबूत करने के लिए कांग्रेस मनरेगा और भोजन का अधिकार लेकर आई। कांग्रेस ने पंचायत व्यवस्था को मजबूत किया। कांग्रेस ने आपको जितने भी अधिकार दिए, BJP सरकार ने एक-एक कर सब छीन लिए। सरपंचों के अधिकार में कटौती की गई, मनरेगा को लागू ही नहीं किया गया, जमीनें छीनी गईं, उपज के सही दाम नहीं दिए गए।

भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, 18 साल की BJP सरकार में…आदिवासियों पर अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर 1 है। आदिवासियों को वन अधिकार नहीं मिल रहे हैं, देश में सबसे ज्यादा बच्चियां मध्य प्रदेश में गायब हो रही हैं, यहां हर दिन 17 बलात्कार होते हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

साथ ही कहा​ कि, तेंदूपत्ता चुनने वाले भाई-बहन दिनभर मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें सही दाम नहीं मिलता। मध्य प्रदेश में तेंदूपत्ता बोनस में भी भ्रष्टाचार किया गया है। मेहनत आप करते हैं और कमाई ये करते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए दिए जाते हैं। तेंदूपत्ता पर बोनस देने का काम इंदिरा जी ने शुरू किया था, क्योंकि उन्हें लगा था कि मेहनत करने वालों की मदद होनी चाहिए।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-लड़की हूं और लड़ सकती हूं

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...