1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में कब और किससे भिड़ेगी? देखें- पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में कब और किससे भिड़ेगी? देखें- पूरा शेड्यूल

India's matches in T20 World Cup 2026 Super-8 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ 17 रन से जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में टीम की लगातार सबसे ज़्यादा जीत 12 है। अब भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए अगले चरण यानी सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है, जहां मेजबान को तीन मैच खेलने होंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

India’s matches in T20 World Cup 2026 Super-8 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ 17 रन से जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में टीम की लगातार सबसे ज़्यादा जीत 12 है। अब भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए अगले चरण यानी सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है, जहां मेजबान को तीन मैच खेलने होंगे।

पढ़ें :- देश भर में हो रही है बल्लेबाज संज सैमसन की तारिफ, फिल्म इंडस्ट्री भी मना जीत का जश्न

दरअसल, सुपर 8 की सभी टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है। जहां सभी टीम को 3-3 मैच खेलने हैं। दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। आइये जानते हैं कि सुपर-8 में भारत को अपने मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलने हैं-

सुपर-8 में भारतीय टीम के मैच

पहला मैच : भारत बनाम साउथ अफ्रीका, रविवार 22 फरवरी 2026 (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

दूसरा मैच : भारत बनाम जिम्बाब्वे, गुरुवार 26 फरवरी 2026 (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)

पढ़ें :- जिस संजू की काबिलियत पर कुछ दिन पहले कप्तान ने जताया था शक! उसने ही टीम इंडिया को पहुंचाया सेमी-फाइनल में

तीसरा मैच : भारत बनाम वेस्ट इंडीज, रविवार 1 मार्च 2026 (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...