1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में चला ‘ट्रंप’ कार्ड, तो Sensex-Nifty ने लगाई लंबी छलांग, ये 10 शेयर बने रॉकेट

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में चला ‘ट्रंप’ कार्ड, तो Sensex-Nifty ने लगाई लंबी छलांग, ये 10 शेयर बने रॉकेट

शेयर बाजार (Share Market) में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद की तुलना में 295 अंक की तेजी के साथ 79771 के लेवल पर ओपन हुआ। तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी जोरदार तेजी के साथ 24308.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। शेयर बाजार (Share Market) में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद की तुलना में 295 अंक की तेजी के साथ 79771 के लेवल पर ओपन हुआ। तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी जोरदार तेजी के साथ 24308.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के चलते ग्लोबल मार्केट (Global Market) में तेजी का असर भारतीय बाजार (Indian Market) पर भी देखने को मिला है।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में हैं और कौन-कौन नाम?

ग्लोबल मार्केट में तेजी से उछला बाजार

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने बुधवार को धमाकेदार शुरुआत की। BSE Sensex मंगलवार के अपने बंद 79,476.63 के लेवल से 295 अंक चढ़कर 79,771.82 के लेवल पर ओपन हुआ। जबकि NSE Nifty 24,213.30 के स्तर की तुलना में बढ़त लेते हुए 24,308.75 के स्तर पर खुला। बाजार में इस तेजी का असर प्री-ओपनिंग सेशन में भी दिखाई दिया था। जब सुबह 9.15 बजे पर शेयर मार्केट ओपन हुआ, तो BSE लार्जकैप के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं 8 शेयर ऐसे रहे, जिनकी शुरुआत लाल निशान पर हुई।

ट्रंप को लीड मिलने से बाजार बमबम

अमेरिका में होने वाली किसी भी हलचल का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलता है, फिर चाहे बात चुनावों की हो, या फिर US Fed के फैसलों की। ऐसे में इलेक्शन रिजल्टस भी बाजार को प्रभावित कर सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज पहले से ही ये अनुमान जता रहे थे कि अगर चुनावी नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिलती है, तो भारतीय शेयर बाजार में रैली देखने को मिल सकती है। कुछ ऐसे ही संकेत चुनावी नतीजों के दौरान भी देखने को मिल रहे हैं। Donald Trump को मिली लीड के असर से शेयर बाजार ने भी जोरदार शुरुआत की है।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?

गौरतलब है कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Emkey Global ने अमेरिकी चुनावों को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा है कि अगर इस इलेक्शन में ट्रंप जीतते हैं, तो फिर भारतीय बाजार में कुछ दिनों तक रैली देखने को मिल सकती है।

इन शेयरों में तूफानी तेजी

Share Market में तेजी के बीच HCL Tech Share (2.24%), Infy Share (2.03%), SunPharma Share (1.62%), Bajaj Finserv (1.28%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल Dixon Share (4.76%), RVNL Share (3.59%), IRCTC Share (3.44%) की उछाल के साथ ट्रेड करते नजर आए, तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल CCL Share (8.97%), Kaynes Share (6.14%) और NwtWeb Share (5.08%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

डोनाल्ड ट्रंप 247 सीटों पर आगे

खबर लिखे जाने तक अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के रुझान बेहद रोमांचक होते नजर आ रहे थे। US Election काउंटिंग के बीच राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस जहां 210 सीटों पंर आगे चल रही थी, तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप 247 सीटों पर लीड बनाए हुए थे।

पढ़ें :- J&K :  गुलमर्ग में रोपवे में आई तकनीकी खराबी,हवा में अटके यात्री , सेना रस्सी के सहारे उतार रही नीचे

बाजार मंगलवार को अचानक था उछला 

बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 78,542 के लेवल पर ओपन हुआ था और कारोबार के दौरान 79,523.13 के लेवल तक उछला था। हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर ये 694.39 अंक का तगड़ी बढ़त के साथ 79,476.63 के लेवल पर बंद हुआ था। इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 23,916.50 के लेवल पर खुलने के बाद अंत में 217.95 अंक की तेजी लेकर 24,213.30 के स्तर पर क्लोज हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...