1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल का मुख्यमंत्री कौन? दावेदारों की लिस्ट में केसी वेणुगोपाल समेत इनका नाम

केरल का मुख्यमंत्री कौन? दावेदारों की लिस्ट में केसी वेणुगोपाल समेत इनका नाम

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी है। केरल के मुख्यमंत्री के लिए राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता वीडी सतीशन भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी है। केरल के मुख्यमंत्री के लिए राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता वीडी सतीशन भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में तिरुअनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है और अब तक फैसला नहीं हो सका है।

पढ़ें :- पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व पर फिर मंथन, दिल्ली में खरगे-राहुल संग हुई अहम बैठक, राजा वड़िंग के भविष्य पर सस्पेंस बरकरार

बताया जा रहा है कि, इसको लेकर दिल्ली में मंगलवार को एक मीटिंग हुई, जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहे। उन्होंने सीएम के लिए राय लेने को केरल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों से मुलाकात की। अब कहा जा रहा है कि, बुधवार सुबह तक ऐलान हो सकता है। यही नहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि शाम को मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली आ रहे हैं। इसके बाद सोनिया गांधी के साथ बैठक होगी, जिसके बाद नाम का एलान हो जाएगा।

सीएम की कुर्सी के लिए ये हैं दावेदार

.सीएम के लिए पहले दावेदार के रूप में केसी वेणुगोपाल रेस में चल रहे हैं। इनको सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है क्योंकि केसी वेणुगोपाल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बेहद ही करीबी हैं। वो पार्टी संगठन में बहुत मजबूत पकड़ रखते हैं। वो लगातार विधायकों से मिल रहे हैं और उनका समर्थन जुटा रहे हैं ताकि उनका पलड़ा भारी दिखे।

. दूसरी तरफ वीडी सतीशन भी अपनी दावेदारी मजबूती से रख रहे हैं। चुनाव के दौरान बहुत आक्रामक तरीके से LDF सरकार पर हमला किया। उनकी वजह से पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश आया और UDF इस जीत तक पहुंच पाई।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

. तीसरे दावेदार के रूप्र में मेश चेन्निथला का नाम चर्चाओं में है। पार्टी और गठबंधन के सभी दलों में उनकी अच्छी साख है। उनके समर्थक उन्हें इस तरह पेश कर रहे हैं कि जब पार्टी को स्थिर और शांत नेतृत्व चाहिए, तो चेन्निथला सबसे सही विकल्प हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...