HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Drinking Whole Coriander Water: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है साबूत धनिया का पानी

Benefits of Drinking Whole Coriander Water: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है साबूत धनिया का पानी

धनिया पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई ऐसे गुण पाये जाते है जो कई बीमारियों से दूर रखते है या फिर आराम पहुंचाते है। ब्लड शुगर की दिक्कत में धनिया का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Drinking Whole Coriander Water:  भारतीय रसोईघरों में मौजूद अधिकतर मसालों का अपना अपना महत्व है। कोई न कोई मसाला शरीर में किसी न किसी तरह से फायदा करता है। ऐसा ही एक मसाला है धनिया। आमतौर पर सब्जियों में पीसी धनिया का इस्तेमाल किया जाता है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

लेकिन साबूत धनिया भी सेहत के लिए चौंका देने वाले फायदे है। धनिया पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई ऐसे गुण पाये जाते है जो कई बीमारियों से दूर रखते है या फिर आराम पहुंचाते है। ब्लड शुगर की दिक्कत में धनिया का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

Benefits of Drinking Whole Coriander Water

Image Source Google

साबूत धनिया ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही धनिया से डाइजेशन अच्छा होता है। साबूत धनिया के बीजों में पौटेशियम, कैल्शियम, विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है।

साबूत धनिया के पानी (Whole Coriander Water) को सुबह सुबह खाली पेट पीने से सेहत को कई फायदे होते है। अगर आप डेली धनिया का पानी पीते हैं तो इससे इम्युन सिस्टम बेहतर होता है। धनिया में केरेसेटिन और टोकोफेरोल एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Benefits of Drinking Whole Coriander Water

Image Source Google

जो शरीर को नुकसान होने पर लड़ते है। इसके अलावा धनिया डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। डेली सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से रक्त शर्करा के स्तर में कमी आएगी। वह नॉर्मल रहेगा। धनिया का पानी (Coriander Water)  आप किसी भी मौसम में पी सकते है। यह एक बेहतरीन डिटॉक्सीफाइंग ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे पीने से कीडनी डिटॉक्सीफाई होती है।

इस तरह बनाएं साबूत धनिया का पानी (Whole Coriander Water)

साबूत धनिया का पानी (Whole Coriander Water) बनाने के लिए आपको एक पैन में दो से तीन कप पानी लेना होगा। इसमें एक चम्मच धनिया का बीज मिलाएं। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर गुनगुना पी लें।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...