1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ललन सिंह ने क्यों छोड़ा जेडीयू का अध्यक्ष पद? नीतीश कुमार ने बता दी इसकी असली वजह

ललन सिंह ने क्यों छोड़ा जेडीयू का अध्यक्ष पद? नीतीश कुमार ने बता दी इसकी असली वजह

बिहार की राजनीति में अब सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। जेडीयू के अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार अब जेडीयू के अध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि ललन सिंह ने इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार के नाम प्रस्ताव रखा, जिसको सभी ने स्वीकार किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में अब सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। जेडीयू के अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार अब जेडीयू के अध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि ललन सिंह ने इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार के नाम प्रस्ताव रखा, जिसको सभी ने स्वीकार किया है। वहीं, नीतीश कुमार ने बैठक के दौरान कहा कि, ललन सिंह बीते काफी दिनों से अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कह रहे थे। उनका कहना था कि वो चुनाव को लेकर व्यस्त रहेंगे और समय नहीं दे पा रहे हैं।

पढ़ें :- Bihar News: बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, राजद में हो सकते हैं शामिल

वहीं, इस मामले में बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, नीतीश कुमार ने इसे (अध्यक्ष पद) स्वीकार कर लिया। अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया वे पद स्वीकार करें।

देश का प्रधानमंत्री कैसा हो के लगे नारे
वहीं, इस मौके पर कुछ कार्यकर्ताओं ने देश का प्रधानमंत्री कैसा हो ‘नीतीश कुमार जैसा हो’ का नारा लगाया गया। अभी जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस वक्त दिल्ली में चल रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार और ललन सिंह में कोई अंतर नहीं है। इसलिए बदला गया है कि देश में लोकसभा का चुनाव है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...