1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. world archery championship 2023 : भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में रचा इतिहास , गोल्ड मेडल जीतकर लहराया देश का परचम

world archery championship 2023 : भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में रचा इतिहास , गोल्ड मेडल जीतकर लहराया देश का परचम

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है।  भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लहराया देश का परचम लहरा दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

world archery championship 2023 : विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है।  भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लहराया देश का परचम लहरा दिया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पीएम मोदी ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

पढ़ें :- Zurich Diamond League : नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल चूके, 4 दिन पहले बने थे वर्ल्ड चैंपियन

जीत का यह पदक किसी भी वर्ग के तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण था। भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में मैक्सिकन टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफिया हर्नांडेज़ सियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया। सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय लड़कियों ने गत चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से हराया।

भारतीय टीम ने 11 पदक जीते
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पहले राउंड में बाई मिलने के बाद क्रमशः क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को हराया। वहीं, बर्लिन में इस आयोजन से पहले भारत ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 11 पदक जीते थे, जिसमें नौ रजत और दो कांस्य पदक शामिल थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...