1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Xiaomi Katrina Kaif : कैटरीना कैफ बनीं श्याओमी इंडिया की ब्रांड एंबेसडर , प्रोडक्ट का करेंगी प्रमोशन

Xiaomi Katrina Kaif : कैटरीना कैफ बनीं श्याओमी इंडिया की ब्रांड एंबेसडर , प्रोडक्ट का करेंगी प्रमोशन

वैश्विक प्रौद्योगिकी ब्रांड श्याओमी इंडिया ने प्रतिष्ठित वैश्विक अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xiaomi Katrina Kaif : वैश्विक प्रौद्योगिकी ब्रांड श्याओमी इंडिया ने प्रतिष्ठित वैश्विक अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। कैफ श्याओमी के स्मार्टफोन , टीवी और टैबलेट की विविध रेंज के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगी।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

इस मौके पर Xiaomi India के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने कहा, “जब हमने भारतीय बाजार में एक दशक पूरा कर लिया है, तो कैटरीना कैफ को वापस Xiaomi परिवार में लाना एक आदर्श उत्सव की तरह महसूस हो रहा है. Xiaomi और कैटरीना दोनों की विशेष क्षमताएं हैं, जिनसे वे लाखों लोगों से जुड़े हुए हैं। हम मिलकर नई और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी पेश करेंगे।”

श्याओमी भारत में उत्कृष्टता (Excellence) के एक दशक का जश्न मना रहा है, यह घोषणा श्याओमी की सभी के लिए नवाचार(innovation) की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है, और यह कैटरीना की वैश्विक अपील और करिश्माई सुंदरता(charismatic beauty) के सार को पूरी तरह से दर्शाता है।

 

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...