HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Yamaha की जबर्दस्त मोटरसाइकिल हुई लांच, कई धांसू फीचर्स से है लैस

Yamaha की जबर्दस्त मोटरसाइकिल हुई लांच, कई धांसू फीचर्स से है लैस

वाहन निर्माता कंपनी यामाहा (Yamaha) ने भारत में नई दमदार मोटरसाइकिल लॉन्च की है। यह मोटरसाइकिल यामाहा 2022 FZS-Fi है। नई FZS-Fi रेंज 2 वेरियंट- स्टैंडर्ड और Dlx-में उपलब्ध होगी। अपडेटेड मॉडल जनवरी के दूसरे हफ्ते से यामाहा के सभी अधिकृत डीलरशिप्स में उपलब्ध होंगे। यामाहा 2022 FZS-Fi के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1,15,900 रुपये है। वहीं, इसके Dlx वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,900 रुपये है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी यामाहा (Yamaha) ने भारत में नई दमदार मोटरसाइकिल लॉन्च की है। यह मोटरसाइकिल यामाहा 2022 FZS-Fi है। नई FZS-Fi रेंज 2 वेरियंट- स्टैंडर्ड और Dlx-में उपलब्ध होगी। अपडेटेड मॉडल जनवरी के दूसरे हफ्ते से यामाहा के सभी अधिकृत डीलरशिप्स में उपलब्ध होंगे। यामाहा 2022 FZS-Fi के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1,15,900 रुपये है। वहीं, इसके Dlx वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,900 रुपये है।

पढ़ें :- MG Astor Facelift : एमजी एस्टर फेसलिफ्ट की लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें

बाइक के दोनों ही वेरियंट्स में BS-6 कंप्लायंट 149cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो कि 7,250rpm पर 12.2 bhp का पीक पावर और 5,500 rpm पर 13.3Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक और दोनों व्हील्स पर सिंगल डिस्क दिए गए हैं। यामाहा की यह बाइक कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। स्टैंडर्ड मॉडल मैट रेड और मैट ब्लू इन 2 कलर ऑप्शंस में आई है।

वहीं, यामाहा FZS-Fi Dlx वेरियंट मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक डीप रेड और सॉलिड ग्रे कलर ऑप्शन में आई है। इनमें LED टेललाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सिंगल चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक, मल्टी-फंक्शन LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट, लोअर इंजन गार्ड दिए गए हैं। इसके अलावा, Dlx वेरियंट में LED फ्लैशर्स दिए गए हैं। साथ ही, Dlx वेरियंट में अलग-अलग ग्राफिक्स, कलर्ड एलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन सीट दी गई है। ड्यूल टोन सीट केवल मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक डीप रेड कलर में उपलब्ध है।

 

 

पढ़ें :- Yakuza Electric Car Karishma : इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार को देखकर ग्राहकों का भी मन बदल जाएगा , कीमत 2 लाख से भी कम

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...