1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Yamuna Chhath 2024 : अप्रैल में इस दिन मनाई जाएगी यमुना छठ, जानिए शुभ मुहूर्त

Yamuna Chhath 2024 : अप्रैल में इस दिन मनाई जाएगी यमुना छठ, जानिए शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में व्रत, उपवास का बहुत महत्व है। भक्त गण भगवान की कृपा पाने के लिए कठिन व्रत उपवास और दान की परंपरा का पालन करते है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, साल में दो बार छठ पूजन किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Yamuna Chhath 2024 : सनातन धर्म में व्रत, उपवास का बहुत महत्व है। भक्त गण भगवान की कृपा पाने के लिए कठिन व्रत उपवास और दान की परंपरा का पालन करते है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, साल में दो बार छठ पूजन किया जाता है। चैत्र माह में मनाई जाने वाली छठ को चैती छठ और कार्तिक माह में पड़ने वाली छठ को कार्तिकी छठ कहा जाता है। चैत्र माह की छठ को यमुना छठ के रूप में जाना जाता है, जो हर साल चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर पड़ती है।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

माना जाता है कि चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर ही देवी यमुना पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। इसलिए इस दिन को यमुना छठ या यमुना जयंती के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गोलोक में जब श्री हरि ने यमुना जी को पृथ्वी पर जाने की आज्ञा दी तब यमुना जी पृथ्वी पर जाने को अवतरित हुईं।

यमुना छठ शुभ मुहूर्त 
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि समापन 14 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, यमुना छठ 14 अप्रैल 2024 रविवार को मनाई जाएगी।

यमुना छठ वृंदावन और मथुरा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यमुना नदी को गंगा, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र और सरस्वती के साथ एक पवित्र नदी माना जाता है। देवी यमुना सूर्य देव की बेटी हैं। इसलिए, देवी यमुना ब्रज और मथुरा के लोगों द्वारा अत्यधिक पूजनीय हैं। यमुना षठ के शुभ दिन पर, भक्त भोर से पहले उठते हैं और यमुना नदी में आध्यात्मिक स्नान करते हैं। देवी यमुना के लिए ‘नैवेद्यम’ के नाम से जाना जाने वाला विशेष भोजन प्रसाद तैयार किया जाता है। पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है और प्रसाद दोस्तों और रिश्तेदारों में बांटा जाता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...