1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरा शतक जमाकर यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरा शतक जमाकर यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक ( Double Century)  पूरा कर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जायसवाल पहले तीन शतक को 150+ स्कोर में परिवर्तित करने वाले बल्लेबाजों की महान लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

राजकोट । इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक ( Double Century)  पूरा कर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जायसवाल पहले तीन शतक को 150+ स्कोर में परिवर्तित करने वाले बल्लेबाजों की महान लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। बता दें कि जायसवाल से पहले ऐसा कारनामा टेस्ट क्रिकेट में जावेद मियांदाद, एंड्रयू जोन्स, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, मैथ्यू सिंक्लेयर और ग्रीम स्मिथ ने किया था। यानी जायसवाल का यह कारनामा यकीनन ऐतिहासिक है। वहीं, जायसवाल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरा शतक ( Double Century)   लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान

भारत के लिए दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लबाज

203*एमएके पटौदी Vs इंग्लैंड दिल्ली 1964

200*डी सरदेसाई Vsवेस्टइंडीज मुंबई बीएस 1965

220 एस गावस्कर Vs WI पोर्ट ऑफ स्पेन 1971

पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

221 एस गावस्कर Vs इंग्लैंड द ओवल 1979

281 वीवीएस लक्ष्मण Vs ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001

212 वसीम जाफरVs  वेस्टइंडीज सेंट जॉन्स 2006

200*यशस्वी जयसवालV S  इंग्लैंड राजकोट 2024

बता दें कि इसके अलावा जायसवाल (Jaiswal ) टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर उन्होंने नवजोत सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिद्दधू ने  साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक पारी में 8 छक्का लगाए थे। वहीं, अब जायसवाल ने इस दोहरा शतकीय पारी में अब तक  12 छक्के अभी तक लगा दिए हैं। यानी जायसवाल टेस्ट मैच की एक पारी में 12 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

पढ़ें :- Kerala Assembly Elections 2026 : भाजपा की पहली सूची में 47 नाम, राजीव चंद्रशेखर और मुरलीधरन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के

12 यशस्वी जयसवाल Vs इंग्लैंड राजकोट 2024 *

8 नवजोत सिद्धू Vs SL लखनऊ 1994

8 मयंक अग्रवाल Vs  बांग्लादेश इंदौर 2019

वहीं, एक टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी जायसवाल बन गए हैं। इस सीरीज में जायसवाल ने अबतक 20 छक्के उड़ाए हैं। ऐसा कर उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा है।

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के

पढ़ें :- आरसीबी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच होस्ट करने की मिली परमिशन

21 *जयसवाल Vs इंग्लैंड 2024*

19 रोहित शर्मा vs  SA 2019

14 हरभजन सिंह Vs न्यूजीलैंड 2010

11 नवजोत सिद्धू Vs  SL 1994

एंडरसन के खिलाफ लगाए लगातार तीन छक्का

एंडरसन (James Anderson) के टेस्ट करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने उनके खिलाफ लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जड़ने में कामयाबी पाई हो। इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऐसी धुनाई एंडरसन को नहीं कर पाया था। एंडरसन अपना 185वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव समेत टॉप अधिकारियों को हटाने पर टीएमसी आग बबूला, राज्यसभा से किया वॉकआउट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...