1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Yogesh Kathuniya Paris Paralympics 2024 : योगे कथुनिया ने जीता सिल्वर, भारत का 8वां पदक

Yogesh Kathuniya Paris Paralympics 2024 : योगे कथुनिया ने जीता सिल्वर, भारत का 8वां पदक

टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद भारत के योगेश कथुनिया ने पेरिस पैरालिंपिक में भी रजत पदक जीता। उन्होंने 42.22 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जो इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Yogesh Kathuniya Paris Paralympics 2024 : टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद भारत के योगेश कथुनिया ने पेरिस पैरालिंपिक में भी रजत पदक जीता। उन्होंने 42.22 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जो इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था।  पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में यह भारत का 8वां पदक है।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

 

29 वर्षीय एथलीट ने अपने पहले प्रयास में 42.22 मीटर का थ्रो हासिल किया, जो उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो पैरालिंपिक में अर्जित रजत में जोड़ा था।

ब्राजील के क्लॉडनी बतिस्ता डॉस सैंटोस ने अपने पांचवें प्रयास में 46.86 मीटर की थ्रो के साथ नया खेल रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार तीसरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीता। ग्रीस के कोंस्टांटीनोस त्ज़ुनिस ने 41.32 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...