1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने संविदा पर 400 चालकों और 43 परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई मुहर, रक्षाबंधन से पहले होगी भर्ती

योगी सरकार ने संविदा पर 400 चालकों और 43 परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई मुहर, रक्षाबंधन से पहले होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) में बस चालक-परिचालकों की कमी जल्द पूरी होगी। शासन ने संविदा पर 400 चालकों और 43 परिचालकों की भर्ती की अनुमति दे दी है। भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) को रक्षाबंधन (Rakshabandhan) से पहले पूरा करने पर जोर है, ताकि त्योहार में बसों की कमी न हो।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) में बस चालक-परिचालकों की कमी जल्द पूरी होगी। शासन ने संविदा पर 400 चालकों और 43 परिचालकों की भर्ती की अनुमति दे दी है। भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) को रक्षाबंधन (Rakshabandhan) से पहले पूरा करने पर जोर है, ताकि त्योहार में बसों की कमी न हो।

पढ़ें :- IND vs ENG 1st T20I Live Streaming : कल से भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा (Regional Manager Satyendra Verma) ने बताया कि 350 परिचालकों की मांग के सापेक्ष 43 और 400 चालकों की भर्ती की अनुमति मिली है। भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) रक्षाबंधन (Rakshabandhan) से पहले पूरी करने का लक्ष्य है ताकि त्योहार में कर्मियों की कमी न हो। वर्तमान में 690 बसों के लिए 300 चालक और 280 परिचालक तैनात हैं। अलीगढ़ परिक्षेत्र (Aligarh Zone) में अलीगढ़, बुद्धविहार, कासगंज, एटा, अतरौली, नरौरा और हाथरस को मिला कर सात डिपो है। इनसे रोजाना 40 हजार यात्री सफर करते हैं।

बता दें कि स्टाफ की कमी के कारण हाथरस, एटा, कासगंज, अतरौली, नरौरा, मथुरा, इगलास, चंडौस, पिसावा आदि मार्ग पर बसें संचालित नहीं हो पा रही हैं। अब इन रूटों पर भी बसें संचालित हो सकेंगी। प्रयागराज में कुंभ मेले (Prayagraj Kumbh Mela) को देखते हुए कुछ नई बसें भी खरीदने की योजना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...