1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुलायम के गढ़ मैनपुरी में दहाड़े योगी, कहा-अखिलेश के कृत्यों से नेताजी को हो रहा होगा कष्ट, कैसे उनके सुपुत्र ने पार्टी को कांग्रेस के पास रख दिया गिरवी ?

मुलायम के गढ़ मैनपुरी में दहाड़े योगी, कहा-अखिलेश के कृत्यों से नेताजी को हो रहा होगा कष्ट, कैसे उनके सुपुत्र ने पार्टी को कांग्रेस के पास रख दिया गिरवी ?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के गढ़ मैनपुरी में घिरोर में बांके बिहारी का जयकारा लगाकर संबोधन की शुरूआत की। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा के कृत्यों से नेताजी को कष्ट हो रहा होगा। कैसे उनके सुपुत्र ने पार्टी को कांग्रेस (Congress) के पास गिरवी रख दिया है?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के गढ़ मैनपुरी में घिरोर में बांके बिहारी का जयकारा लगाकर संबोधन की शुरूआत की। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा के कृत्यों से नेताजी को कष्ट हो रहा होगा। कैसे उनके सुपुत्र ने पार्टी को कांग्रेस (Congress) के पास गिरवी रख दिया है? बगुला अभी बालिग नहीं हुआ है। इसलिए ऐसा काम करता है कि मैनपुरी के सामने संकट आ जाता है।

पढ़ें :- राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, नौतनवा में ‘फार्मा फेस्ट–2026’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  को आपातकाल में जेल भेजा था। राममनोहर लोहिया ने कहा था परिवार और संपत्ति का मोह न करें, लेकिन आज सपा परिवार में सभी पद चाहती है। भीमराव आंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) की भावना के विरुद्ध कांग्रेस ने संविधान में जो धारा 370 जोड़ी थी, वो पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने समाप्त कर दी है।

 सपा नेताजी के आदर्श से जा चुकी है दूर

कांग्रेस की गोद मे अखिलेश की सपा खेल रही है। वह देश की अखंडता से खेल रही है। सपा नेताजी के आदर्श से दूर जा चुकी है। भाजपा ने कहा था रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। भाजपा ने अपना वह वादा पूरा कर दिया है। हम कहते हैं कृष्ण कन्हैया हम आएंगे आपका सम्मान कराएंगे, लेकिन सपा इस पर मौन है। हमारे कृष्ण कब तक इंतजार करेंगे? मैं द्वारिका गया तो तो वहां काम देखा। पीएम मोदी (PM Modi) वहां कायाकल्प कर रहे हैं। कृष्ण ने द्वारिका जाकर द्वारिकाधीश बनकर काम किया। आज की सपा रामद्रोही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज तक दर्शन करने नहीं गए। उन्हें लगा वोट खिसक जाएगा। अयोध्या, मथुरा और काशी जाने पर इनका वोट खिसकता है। सपा से कहिये कन्हैया का सम्मान नहीं करते तो हम भी बाय बाय करते हैं।

पीएम मोदी आये तो संविधान बदला गया क्या? आरक्षण खत्म हुआ क्या?

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि विकास एक नई कहानी कहता है। अगर एक परिवार को जिताते रहेंगे तो वह चुनाव में आएंगे। अनुजेश यादव से फ़ोन से कह देंगे उतना विकास कराएंगे। एक तरफ भजपा है, निषाद पार्टी है सभी का समर्थन अनुजेश के साथ है। लोकसभा चुनाव में जो खटाखट की बात कही थी वह आया क्या? इन्होंने झूठ क्यों बोला? पीएम मोदी आये तो संविधान बदला गया क्या? आरक्षण खत्म हुआ क्या?

पढ़ें :- शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार, ईडी-ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर दुबई पुलिस का बड़ा एक्शन

विकास और विरासत की भाजपा गारंटी है

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि आज माफिया कब्जा नहीं कर सकता है। किसी बेटी के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अगर करेगा तो यमराज उसको अगले चौराहे पर उठाकर ले जाएंगे। विकास और विरासत की भाजपा गारंटी है।

अब एक रहेंगे तो नेक रहेंगे

घिरोर में सीएम योगी (CM Yogi)  ने एक बार फिर कहा कि बटेंगे तो कटेंगे और बंटे थे तो कटे थे। अब एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। करहल आर या पार का निर्णय ले लीजिए। भाजपा की झोली भर दीजिए। विकास कार्य से अनुजेश झोली भर देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...