1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आपने नीतीश जी के नेतृत्व में NDA का सुशासन देखा है, अब जंगलराज से बचाए रखना, हम सबकी जिम्मेदारी: पीएम मोदी

आपने नीतीश जी के नेतृत्व में NDA का सुशासन देखा है, अब जंगलराज से बचाए रखना, हम सबकी जिम्मेदारी: पीएम मोदी

पीएम ने कहा, बेतिया ने, चंपारण ने RJD और कांग्रेस के जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा है। जंगलराज वालों ने सत्याग्रह की इस पुण्य भूमि को लठैतों और डकैतों का गढ़ बना दिया था। आए दिन यहां हत्याकांड होते थे, बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था। ये सारी बातें मैं आपको इसलिए याद दिला रहा हूं, क्योंकि जहां कानून का राज खत्म होता है, वहां सबसे पहले गरीब, वंचित और पीड़ित बेहाल होता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बेतिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। उन्होंने आगे कहा, चंपारण सत्याग्रह की ये धरती, संकल्प की धरती है। आज जब हम विकसित बिहार का संकल्प लेकर चले हैं, तो फिर से चंपारण की भूमिका बहुत अहम है।बेतिया का ये जनसैलाब चंपारण का मूड बता रहा है। बिहार में इस विधानसभा चुनाव के चुनाव अभियान की ये एक प्रकार से मेरी समापन रैली है। मैंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पवित्र जन्मस्थली से आशीर्वाद लेकर, चुनाव अभियान शुरू किया था। और आज यहां पूज्य बापू के सत्याग्रह की भूमि चंपारण में इस चुनाव अभियान की ये मेरी आखिरी सभा है।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

उन्होंने आगे कहा, यहां बिहार के नौजवानों ने, महिलाओं ने, गरीब भाई-बहनों ने, मध्यम वर्ग ने, किसानों ने कंधे से कंधा मिलाकर NDA के समर्थन में चुनाव प्रचार खुद संभाल लिया। मैं कह सकता हूं कि ये चुनाव NDA का कोई नेता नहीं, बल्कि बिहार की जनता ये चुनाव लड़ रही है। अपने पूरे चुनावी अभियान के दौरान मैंने देखा है कि एक रैली दूसरी रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती थी, एक के बाद एक रिकॉर्ड टूटते गए। पहले चरण के मतदान में भी सारे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए हैं, देश आजाद हुआ तब से अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

साथ ही कहा, आज बेतिया से मैं बिहार के हर माता-पिता, बिहार की हर बहन-बेटी, बिहार के हर नौजवान से कहूंगा कि वो दिन दूर नहीं, जब बिहार की पहचान food processing के पावरहाउस के रूप में होगी, जब बिहार की पहचान टूरिज्म से होगी, बिहार की पहचान टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी से होगी। बिहार ने सामाजिक न्याय की परिभाषा देश को दी है। अब बिहार समृद्ध भारत का, विकसित भारत का नया उदाहरण बनेगा। इसके लिए मैं आज बेतिया का, चंपारण का, आप सबका आशीर्वाद मेरे साथियों के लिए मांगने आया हूं।

पीएम ने कहा, बेतिया ने, चंपारण ने RJD और कांग्रेस के जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा है। जंगलराज वालों ने सत्याग्रह की इस पुण्य भूमि को लठैतों और डकैतों का गढ़ बना दिया था। आए दिन यहां हत्याकांड होते थे, बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था। ये सारी बातें मैं आपको इसलिए याद दिला रहा हूं, क्योंकि जहां कानून का राज खत्म होता है, वहां सबसे पहले गरीब, वंचित और पीड़ित बेहाल होता है। जहां कट्टे और रंगदारी का राज चलता है, वहां नौजवानों के सपने दम तोड़ देते हैं। जहां गुंडाराज होता है, वहां दुकानदारी चौपट हो जाती है, व्यापार और कारोबार ठप्प पड़ जाता है।

आपने नीतीश जी के नेतृत्व में NDA का सुशासन देखा है, शांति देखी है, बिहार के लोगों ने सुकून पाया है। लेकिन, इसको जंगलराज से बचाए रखना, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। बिहार को तो अभी विकास की नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। मैं RJD की रैली का एक वीडियो देख रहा था। उसमें मीडिया वाले एक बच्चे से सवाल पूछते हैं कि बेटा तू लालटेन वालों की रैली में क्यों आया है। तो वो छोटा सा बच्चा भी माथा ऊंचा करके कहता है कि RJD सरकार रंगदार बनाती है और मैं खुद रंगदार बनना चाहता हूं।

पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...