1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beauty tips: हर जगह हर समय आप दिखेंगी खूबसूरत, बस हैंडबैग में जरुर रखें ये मेकअप प्रोडक्ट

Beauty tips: हर जगह हर समय आप दिखेंगी खूबसूरत, बस हैंडबैग में जरुर रखें ये मेकअप प्रोडक्ट

मेकअप चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करता है। मेकअप से चेहरे के दाग धब्बों और अन्य चीजों को छिपाया जा सकता है वहीं गलत मेकअप चेहरे पर भद्दा लगता है। इसलिए मेकअप का सही तरीका औऱ सही प्रोडक्टों का चुनाव बहुत जरुरी होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मेकअप चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करता है। मेकअप से चेहरे के दाग धब्बों और अन्य चीजों को छिपाया जा सकता है वहीं गलत मेकअप चेहरे पर भद्दा लगता है। इसलिए मेकअप का सही तरीका औऱ सही प्रोडक्टों का चुनाव बहुत जरुरी होता है।

पढ़ें :- Winter Skincare Tips : सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स,पूरे सीजन हेल्दी ग्लो भी बनाए रखेंगे

आज हम आपको मेकअप किट में जरुरी प्रोडक्टों के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप हमेशा अपने साथ हैंडबैग में रख सकती है। ताकि आप हमेशा हर जगह सबसे सुंदर दिखें।

सबसे जरुरी चीज है फेसवॉश। मेकअप से पहले सबसे जरुरी चेहरे पर जमी धूल गंदगी को साफ करना होता है। इसलिए मेकअप किट में फेसवॉश जरुर रखें। सेलिब्रिटी मेकओवर आर्टिस्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आप मेकअप कितना अच्छा करती हो, पर उससे पहले अपने चेहरे को साफ नहीं किया तो सब बेकार है। अपनी स्किन के हिसाब से फेसवॉश चुनें और हमेशा चेहरे को धोने के बाद ही मेकअप करें। आप फेसवॉश की जगह क्लींजर भी यूज कर सकती है।

इसके अलावा मेकअप किट में दूसरी जरुरी चीज है कॉटन बॉल। कॉटन बॉल की मदद से आप चेहरे पर टोनर लगा सकती है। मेकअप साफ करने से लेकर मेकअप को ठीक करने के काम आती है। आंखों के मेकअप और नेल पॉलिश को भी साफ कर सकते है। शालिनी ने बताया कि मेकअप किट में कॉटन बॉल होना जरुरी है।

मेकअप किट में तीसरी जरुरी चीज है बीबी क्रीम या सीसी क्रीम। बीबी या सीसी क्रीम के ट्यूब में मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, प्राइमर, फाउंडेशन और कंसीलर इन सबका काम एक साथ करती है। शालिनी ने बताया कि यह एक क्रीम पांच से अधिक काम करती है। सीसी क्राम में बीबी क्रीम के मुकाबले अधिक चमक होती है।

पढ़ें :- Cyclone in Sri Lanka :  श्रीलंका में चक्रवात Ditwah का कहर , रेस्क्यू टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी

चौथी जरुरी चीज है लिप कलर। चेहरे के साथ साथ होंठो का मेकअप भी जरुरी होता है। अपने किट में लिपस्टिक जरुर रखें। अगर लिप्स्टिक नहीं लगाती है तो लिप बाम रखें। मेकअप के साथ साथ हेयर स्टाइल भी जरुरी होती है। ऐसे में बॉबी पिन आपकी काफी हद तक मदद कर सकती है। एक छोटे से पाउच में डालकर मेकअप बॉक्स में जरुर रखें। ताकि आसानी से हेयर स्टाइल बना सकती है।

होठों के मेकअप के बाद नंबर आता है आंखों के मेकअप का। इसलिए अपने मेकअप किट में आईलाइनर जरुर रखें। इससे आप अपनी आंखो का मेकअप कर सकती है काजल और आईलाइनर दोनो लग जाएगा। मेकअप किट में कॉम्पैक्ट पाउडर जरुर रखें।कॉम्पैक्ट पाउडर चेहरे पर तुरंत निखार लाता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...