अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट चल रहा है। इसका असर भारत के लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में इस संकट के बीच कई तरह की अफवाहें लोगों के कानों तक पहुंच रही हैं। सोशल मीडिया पर आज एक खबर वायरल हुई, जिसमें दावा किया कि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर में 10 किलोग्राम ही गैस मिलेगी।
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट चल रहा है। इसका असर भारत के लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में इस संकट के बीच कई तरह की अफवाहें लोगों के कानों तक पहुंच रही हैं। सोशल मीडिया पर आज एक खबर वायरल हुई, जिसमें दावा किया कि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर में 10 किलोग्राम ही गैस मिलेगी। अब इस वायरल न्यूज पर सरकार का बयान भी सामने आ गया है।
#WATCH | This is highly speculative, and there can be no comment or explanation on such speculation. I clearly urged everyone not to believe or spread rumors: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), @PetroleumMin, on speculation about reducing the LPG cylinder… pic.twitter.com/dvK3Mt8BEJ
— DD News (@DDNewslive) March 23, 2026
पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से आज सोमवार, 23 मार्च को प्रेस बीफिंग में सचिव सुजाता शर्मा ने बताया, ‘14.2 किलो वाला सिलिंडर में 10 किलो गैस देने वाली बात सिर्फ अफवाह है और ऐसी किसी अफवाह पर भरोसा न करें।’ पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से लोगों से अपील करते हुए कहा गया, ‘किसी भी अफवाह पर कोई टिप्पणी या स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता। आप लोगों से यही कहा जाता है कि अफवाहों पर विश्वास न करें।’ पेट्रोलियम मंत्रालय के बयान से साफ है कि 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर में कोई कटौती नहीं की जा रही है। लोगों को पूरा भरा हुआ ही सिलिंडर मिलता रहेगा।
घरेलू LPG सिलेंडर को 14.2 किलोग्राम से 10 किलोग्राम करने की चर्चाओं को पेट्रोलियम मंत्रालय ने पूरी तरह अफवाह बताया है। सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ऐसी अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं देती और लोगों से इन्हें नजरअंदाज करने की अपील की है। वहीं गुजरात में पेट्रोल पंप ड्राई आउट की खबरों को भी खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।