1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. ZELIO Little Gracy : बच्चों के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें टॉप स्पीड और कीमत

ZELIO Little Gracy : बच्चों के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें टॉप स्पीड और कीमत

बच्चों के लिए स्कूल, ट्यूशन या आसपास कहीं आने-जाने के लिए स्कूटर चाहिए, तो ZELIO Little Gracy एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। कम स्पीड वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 51,233 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

ZELIO Little Gracy : बच्चों के लिए स्कूल, ट्यूशन या आसपास कहीं आने-जाने के लिए स्कूटर चाहिए, तो ZELIO Little Gracy एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। कम स्पीड वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 51,233 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

पढ़ें :- बुलेटप्रूफ से भी आगे है शी जिनपिंग की ये खास कार, Hongqi N701 की सुरक्षा ऐसी कि उड़ जाएंगे होश

इस स्कूटर की खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती। बच्चे इसे स्कूल, कोचिंग या घर के आसपास के छोटे-मोटे कामों के लिए यूज कर सकते हैं। जो परिवार पेट्रोल का खर्च बचाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह एक Affordable option हो सकता है।

डिजाइन रेट्रो स्टाइल
इस स्कूटर का डिजाइन रेट्रो स्टाइल से इंस्पायर्ड है. इसके फ्रंट में एप्रन पर लगा गोल हेडलाइट दिया गया है, जबकि साइड में खूबसूरत ओवल शेप वाले बॉडी पैनल नजर आते हैं।

कलर
कंपनी इसे पिंक, ब्राउन/क्रीम, व्हाइट/ब्लू और येलो/ग्रीन समेत 4 कलर ऑप्शन में पेश करती है। इनमें ग्रीन कलर के साथ दिए गए फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स इसे काफी प्रीमियम और स्टाइलिश बनाते हैं।

मोटर और टॉप स्पीड
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी वेरिएंट्स में 1.5kW का मोटर दिया गया है, जो इसे 25kmph की टॉप स्पीड तक पहुंचने में मदद करता है। वहीं, स्कूटर की पेलोड कैपेसिटी 150kg है. यानी यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी सामान का वजन संभाल सकता है।

पढ़ें :- BMW F 450 GS : बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस हुई महंगी, जानें अब कितने में मिलेगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...