1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Zero Income Tax: इन मुस्लिम देशों में नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स; ऐसे सरकारें भरती हैं खजाना

Zero Income Tax: इन मुस्लिम देशों में नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स; ऐसे सरकारें भरती हैं खजाना

Zero Income Tax: मोदी सरकार ने शनिवार को अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया। जिसमें मिडिल क्लास को राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया गया है। जिससे नौकरीपेशा लोगों को 75000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिलेगा। हालांकि, दुनिया कई ऐसे देश हैं, जहां पर लोगों इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। उनकी पूरी सैलरी उनकी जेब में रहती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Zero Income Tax: मोदी सरकार ने शनिवार को अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया। जिसमें मिडिल क्लास को राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया गया है। जिससे नौकरीपेशा लोगों को 75000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिलेगा। हालांकि, दुनिया कई ऐसे देश हैं, जहां पर लोगों इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। उनकी पूरी सैलरी उनकी जेब में रहती है।

पढ़ें :- Strait of Hormuz Routes : होर्मुज के रूट सुरक्षित करने के लिए भारत के साथ काम करना चाहता है दक्षिण कोरिया, राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का ये है प्लान

दरअसल, भारत समेत कई दुनिया के कई देशों में सरकार का आय का प्रमुख स्रोत इनकम टैक्स ही है। लेकिन, कई मुस्लिम देशों की सरकारें इनडायरेक्ट टैक्स के जरिये अपना खजाना भरती हैं। ये देश वस्तुओं और सेवाओं के जरिये ही टैक्स वसूलते हैं। आइये, जानते हैं इन सात देशों की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं जो इनडायरेक्ट टैक्स के जरिये वसूली करते हैं-

इन देशों में नहीं लगता इनकम टैक्स

1- संयुक्त अरब अमीरात (UAE): यूएई की अर्थव्यवस्था आयकर इनकम टैक्स की जगह इनडायरेक्ट टैक्स जैसे की वैल्यू एडेड टैक्स या फिर वस्तु कर पर निर्भर है। इसके अलावा, यूएई की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का भी बड़ा योगदान है। यहां की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है।

2- सऊदी अरब (Saudi Arabia): यहां पर जनता से इनकम टैक्स लेने की बजाय इनडायरेक्ट टैक्स वसूला जाता है। इनडायरेक्ट टैक्स से ही अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, यही वजह है कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था काफी समृद्ध है।

पढ़ें :- नीतीश कुमार भाजपा के दबाव में थे, इसलिए सीएम की कुर्सी छोड़ दी: राहुल गांधी

3- कुवैत (Kuwait): इस खाड़ी देश की अर्थव्यवस्था तेल पर आधारित है, और यहां की सरकार तेल निर्यात के जरिए बड़ा पैमाने पर अपना खजाना भरती है। इसलिए इस देश में लोगों से इनकम वसूलने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

4- बहरीन (Bahrain):  इस मुस्लिम बाहुल्य देश की सरकार भी इनकम टैक्स की जगह पर इनडायरेक्ट टैक्स पर ही भरोसा करती है। यहां छोटे व्यवसाइयों और स्टार्टअपस करने वालों को मदद मिलती है। वहीं, क्रय शक्ति मजबूत होने पर इनडायरेक्ट टैक्स की वसूली की जाती है।

5- ओमान (Oman): इस देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का स्रोत तेल और गैस भंडार है। यहां पर भी नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है।

6- कतर (Qatar): इस देश की गिनती दुनिया के सबसे अमीर देशों में होती है, और नागरिक भी काफी अमीर हैं। लेकिन यहां पर नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है।

7- द बहमास: वेस्टर्न हेमिस्फीयर के इस देश में भी लोगों से इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। यानी उनकी पूरी कमाई उनके जेब में ही रहती है।

पढ़ें :- BJP का भ्रष्टाचार और आपसी मतभेद उन्हें अंतिम चरण में ले आया...अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...