1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर बने जोहरान ममदानी, कुरान पर हाथ रखकर 80 साल से बंद पड़े सबवे स्टेशन पर ली शपथ

न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर बने जोहरान ममदानी, कुरान पर हाथ रखकर 80 साल से बंद पड़े सबवे स्टेशन पर ली शपथ

भारतीय मूल (Indian origin)के डेमोक्रेट नेता (Democratic Party)  जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने गुरुवार को न्यूयॉर्क सिटी (New York City) के नए मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। मैनहैटन के 80 साल से बंद पड़े ऐतिहासिक सबवे स्टेशन में आयोजित समारोह में ममदानी ने कुरान (Quran)  पर हाथ रखकर शपथ ली, जिसके साथ वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय मूल (Indian origin)के डेमोक्रेट नेता (Democratic Party)  जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने गुरुवार को न्यूयॉर्क सिटी (New York City) के नए मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। मैनहैटन के 80 साल से बंद पड़े ऐतिहासिक सबवे स्टेशन में आयोजित समारोह में ममदानी ने कुरान (Quran)  पर हाथ रखकर शपथ ली, जिसके साथ वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं।

पढ़ें :- थोड़ा वॉल्यूम बढ़ाइए..... ममदानी की विक्ट्री स्पीच में हिंदी गाने की धूम, Zohran ने ट्रंप पर साधा निशाना

लेटिशिया जेम्स ने दिलाई शपथ

34 वर्षीय ममदानी को न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल और उनकी राजनीतिक सहयोगी लेटिशिया जेम्स ने शपथ दिलाई। यह समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन (City Hall Station) में हुआ, जो अपनी खूबसूरत मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है। शपथ लेने के बाद ममदानी ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है।

एक और शपथ ग्रहण प्रस्तावित

ममदानी का एक और भव्य शपथ ग्रहण समारोह भी प्रस्तावित है, जो सिटी हॉल में दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) आयोजित होगा। इस समारोह में उन्हें अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स (American Senator Bernie Sanders) शपथ दिलाएंगे, जिन्हें ममदानी अपने राजनीतिक आदर्शों में गिनते हैं। इसके बाद ब्रॉडवे के ‘कैन्यन ऑफ हीरोज’ (Canyon of Heroes) इलाके में सार्वजनिक ब्लॉक पार्टी आयोजित की जाएगी, जो ऐतिहासिक टिकर-टेप परेड के लिए प्रसिद्ध है।

पढ़ें :- जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, ट्रंप की धमकियों के बावजूद हुई बंपर जीत

अहम जिम्मेदारी संभाली

शपथ के साथ ही ममदानी ने अमेरिकी राजनीति के सबसे चुनौतीपूर्ण और लगातार दबाव वाले पदों में से एक की जिम्मेदारी संभाल ली है। न्यूयॉर्क सिटी (New York City)  के मेयर के तौर पर वह अब देश के सबसे ज्यादा नजर में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के उभरते नेताओं में गिने जाते हैं और उन्हें पार्टी की प्रगतिशील राजनीति का चेहरा माना जाता है। न्यूयॉर्क जैसे बहुसांस्कृतिक और विविध आबादी वाले शहर का नेतृत्व संभालते हुए वह अमेरिकी राजनीति के सबसे ज्यादा निगरानी में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। मेयर पद को अमेरिका की सबसे कठिन और लगातार दबाव वाले काम में से एक माना जाता है।

पढ़ें :- पंडित जवाहर लाल नेहरू का जिक्र कर डोनाल्ड ट्रंप को घेरा, नवनिर्वा​चित मेयर जोहरान ममदानी ने जीत के भाषण में जानें क्या कहा?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...