अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) एक्स पोस्ट पर लिखा कि एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) क्या-क्या कर रहे है? जो कुछ आज हो रहा है, सब याद रखा जाएगा। जेएनयू (JNU) की पीएचडी छात्रा नेहा बोरा ने कहा कि देश के चोर और गद्दार नहीं बचेंगे,जनता सबका हिसाब लेगी। न्याय की यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है।
नई दिल्ली। अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) एक्स पोस्ट पर लिखा कि एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) क्या-क्या कर रहे है? जो कुछ आज हो रहा है, सब याद रखा जाएगा। जेएनयू (JNU) की पीएचडी छात्रा नेहा बोरा ने कहा कि देश के चोर और गद्दार नहीं बचेंगे,जनता सबका हिसाब लेगी। न्याय की यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। लोकतंत्र की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती। सच की जीत होगी, जनादेश का सम्मान होगा।
एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी क्या-क्या कर रहे है..जो कुछ आज हो रहा है, सब याद रखा जाएगा। https://t.co/5yka1743b4
— Neha Boraa (@NehaAisa) October 6, 2026
नेहा बोरा (Neha Bora) ने कहा कि ये लोकतंत्र किसी भाजपा या RSS की मोहताज न कभी रही है और न कभी रहेगी। ये लोकतंत्र हमेशा से आम आवाम से आबाद रहा है और हमेशा रहेगा।
In press conference today to raise concerns about the responsibility of democratic institutions and the need to safeguard and uphold democracy. https://t.co/d7bEdrgYs1
— Neha Boraa (@NehaAisa) October 7, 2026
नेहा बोरा (Neha Bora) ने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकतांत्रिक संस्थाओं की ज़िम्मेदारी और लोकतंत्र की रक्षा और उसे बनाए रखने की ज़रूरत पर चिंता जताई गई। हम अपनी आखिरी सांस तक अपने लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे और इसे कमज़ोर या खत्म करने की कोशिश करने वाली हर ताकत के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे। हम अपने लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे और इसे कमज़ोर या नुकसान पहुंचाने वाली हर ताकत के खिलाफ एकजुट होकर खड़े रहेंगे। आइए, 10 अक्टूबर को एकजुट हों और जंतर-मंतर तक मार्च करें। अपने लोकतंत्र, अपने भविष्य और वोट देने के अधिकार के लिए एकजुट हों। नेहा बोरा ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, हमारा लोकतंत्र और हमारा भविष्य हम सभी के लिए मायने रखता है।