लखनऊ हत्याकांड: श्रद्धा दुबे की तलाश में भगवानपुर पहुंची क्राइम ब्रांच और एसओजी
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इसी सिलसिले में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली क्षेत्र के भगवानपुर कस्बे पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने सीमावर्ती इलाके में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जांच टीम भगवानपुर के आसपास पगडंडी रास्तों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। श्रद्धा दुबे की संभावित गतिविधियों और आवागमन से जुड़े सुराग जुटाने के लिए विभिन्न स्थानों के फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट