सरदार पटेल की जयंती पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया नमन
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद देश 560 से अधिक रियासतों में बंटा हुआ था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर इन रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर एक मजबूत एवं अखंड राष्ट्र की नींव रखी। देश की एकता और अखंडता के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान तथा कड़े निर्णयों के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को एकता, अखंडता और राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, अभय कुमार, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विंध्याचल सिंह, दीपू प्रजापति, प्रमोद पाठक, रवि त्रिपाठी सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट