1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरदार पटेल ने कम्युनल फोर्स RSS को बैन किया था, हमारे देश को कम्युनल फोर्सेज से सबसे बड़ा खतरा : अखिलेश यादव

सरदार पटेल ने कम्युनल फोर्स RSS को बैन किया था, हमारे देश को कम्युनल फोर्सेज से सबसे बड़ा खतरा : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोमती नदी तट स्थित समाधि स्थल पहुंचकर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार एवं शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को 'गैंग' बता दिया और आरएसएस पर बैन का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे देश को कम्युनल फोर्सेज से सबसे बड़ा खतरा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोमती नदी तट स्थित समाधि स्थल पहुंचकर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार एवं शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को ‘गैंग’ बता दिया और आरएसएस पर बैन का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे देश को कम्युनल फोर्सेज से सबसे बड़ा खतरा है।

पढ़ें :- बीजेपी ने 26,000 स्कूलों को बंद करके वहां शराब की दुकानें खोल दी : अखिलेश यादव

इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान की रैली के विरोध में भाजपा 1 नवंबर (रविवार) को सुबह 11 बजे पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक बड़ा मार्च निकालेगी। इसको लेकर एक सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को गैंग बता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को नकारात्मक सोच और दरारवादी विचारधारा वाला दल है।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम ने RSS पर प्रतिबंध लगाने के ऐतिहासिक फैसले बताया। उन्होंने कहा कि कम्युनल फ़ोर्स (सांप्रदायिक ताकत) आरएसएस को बैन किया था। हमारे देश को सबसे बड़ा खतरा सांप्रदायिक ताकतों से है। सांप्रदायिक ताकतें खत्म होंगी तो हमारा लोकतंत्र और जिंदा होगा।

मॉक पार्लियामेंट पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज आयोजित हो रही ‘नकली संसद’ (मॉक पार्लियामेंट) पर अखिलेश ने कहा, “चूंकि सरकार बात नहीं सुन रही है, इसलिए यह ‘नकली संसद’ आयोजित की जा रही है। इसका मकसद यह संदेश देना है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक बन गया है। आज, जब हम आचार्य नरेंद्र देव को याद कर रहे हैं, हमारी पार्टी के सांसद इस ‘नकली संसद’ में हिस्सा ले रहे हैं।

पढ़ें :- सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती आज : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि

उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी इतनी घबराई हुई क्यों है? अगर बीजेपी संसद में लिए गए फैसलों को ज़मीनी स्तर पर लागू नहीं कर रही है, तो उसने महिलाओं के आरक्षण पर पहले से पारित कानून को अब तक लागू क्यों नहीं किया? वह इस मुद्दे पर बहस क्यों नहीं कराना चाहती? हमने देखा था कि पिछले लोकसभा सत्र के दौरान क्या हुआ था। जिन लोगों ने भक्तों द्वारा दिए गए दान और लोगों की आस्था से जुड़े चढ़ावे को ही हड़प लिया हो… उनसे हम लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की क्या उम्मीद कर सकते हैं?”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...