बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Bollywood actress Sara Ali Khan) के केदारनाथ मंदिर दर्शन (Visiting Kedarnath Temple) पर धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Former Chief Minister of Uttarakhand, Harish Rawat) ने शुक्रवार को इस मामले में सारा अली खान (Sara Ali Khan) का समर्थन करते हुए धार्मिक कट्टरपंथियों की आलोचना की, जिन्होंने अभिनेत्री के मंदिर दौरे पर सवाल उठाए थे।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Bollywood actress Sara Ali Khan) के केदारनाथ मंदिर दर्शन (Visiting Kedarnath Temple) पर धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Former Chief Minister of Uttarakhand, Harish Rawat) ने शुक्रवार को इस मामले में सारा अली खान (Sara Ali Khan) का समर्थन करते हुए धार्मिक कट्टरपंथियों की आलोचना की, जिन्होंने अभिनेत्री के मंदिर दौरे पर सवाल उठाए थे।
‘ऐसे लोग केवल समाज को परेशान करते हैं’
रावत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कट्टर हुए बिना भी गहरा आध्यात्मिक हो सकता है। उन्होंने एक्स पर एक विस्तृत बयान जारी किया। इसमें उन्होंने उन लोगों को निशाना बनाया जो फतवे जारी कर रहे थे और सारा की व्यक्तिगत आस्था पर सवाल उठा रहे थे। रावत ने समाज में धार्मिक अतिवाद के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरवादी दोनों तरफ मौजूद हैं। ये लोग केवल व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करने के लिए समाज को परेशान करते हैं।
हरीश रावत का बचाव
हरीश रावत ने अपने बयान में कहा कि सारा अली खान नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर की पोती हैं। वह सैफ अली खान की बेटी हैं और उनकी अपनी आस्था है। वह अपने पिता से मिले धर्म का भी पालन करती हैं। उन्होंने रूढ़िवादी आलोचकों पर निशाना साधा और पूछा कि ऐसी असहिष्णुता देश को कहां ले जाएगी। रावत ने कहा कि भक्ति और कट्टरता में अंतर है। उन्होंने जोर दिया कि यदि किसी की किसी देवता में आस्था है, तो उसे रोकना नहीं चाहिए।
मौलाना मुफ्ती शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया फतवा
इससे पहले, बरेली के मौलाना मुफ्ती शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक फतवा जारी किया। वह ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने सारा अली खान के मंदिर दौरे, पूजा और अनुष्ठानों को इस्लामी कानून (शरिया) के तहत अस्वीकार्य (नाजायज) और हराम बताया। मौलाना ने अभिनेत्री से शरिया सिद्धांतों का उल्लंघन करने के लिए अल्लाह से माफी (तौबा) मांगने का आग्रह किया। उन्होंने एएनआई को बताया कि किसी भी मुस्लिम पुरुष या महिला के लिए दूसरे धर्म की आस्था में भाग लेना, प्रार्थना करना और धार्मिक अनुष्ठान करना शरिया के तहत अस्वीकार्य है।
सारा के खिलाफ क्यों जारी हुआ फतवा?
बता दें कि रविवार, 25 अक्टूबर को सारा को केदारनाथ दर्शन (Visiting Kedarnath) के लिए कतार में खड़े देखा गया था। प्रार्थना करने के बाद, अभिनेत्री को मंदिर के बाहर हाथ जोड़े हुए देखा गया। इसके बाद एक वीडियो बयान में, इस्लामिक मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi) ने कहा कि किसी दूसरे धर्म के अनुसार पूजा-पाठ करना शरिया के तहत जायज नहीं है और हराम है। उन्होंने सारा से अल्लाह से माफी मांगने और “एक दोषी व्यक्ति की तरह” पश्चाताप करने को भी कहा। वीडियो में मौलाना ने कहा कि कई युवाओं ने मुझसे पूछा है कि क्या केदारनाथ में सारा का पूजा करना शरिया के अनुसार जायज है? मैं ये क्लियर कर देना चाहता हूं कि ऐसे काम जायज नहीं हैं।
फतवे पर सारा ने दिया था करारा जवाब
यह पहली बार नहीं है जब सारा को केदारनाथ जाने को लेकर धार्मिक हस्तियों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी एक्ट्रेस को मंदिर दर्शन करने पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है। लेकिन सारा ने इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया था। साल 2023 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं लोगों के लिए, आपके लिए काम करती हूं। अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं आता है, तो मुझे बुरा लगेगा, लेकिन मेरी अपनी निजी मान्यताएं हैं।
View this post on Instagram
मैं उसी श्रद्धा के साथ अजमेर शरीफ जाऊंगी, जिस श्रद्धा के साथ मैं बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी। मैं वहां जाना जारी रखूंगी। लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। आपको किसी जगह की एनर्जी पसंद आनी चाहिए। मैं ऊर्जा में विश्वास रखती हूं।
View this post on Instagram
सारा अली खान वर्क फ्रंट
सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हाल ही में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ फिल्म उड़ता तीर रिलीज हुई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है। रिलीज के 7 दिनो में इसने 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।.