1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सोनम वांगचुक की पत्नी का सफदरजंग अस्पताल को अल्टीमेटम, मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना कुछ न दें ,दिया तो अनुच्छेद 32 का होगा उल्लंघन

सोनम वांगचुक की पत्नी का सफदरजंग अस्पताल को अल्टीमेटम, मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना कुछ न दें ,दिया तो अनुच्छेद 32 का होगा उल्लंघन

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो (Wife Gitanjali J. Angmo) ने कहा कि मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  को कोई दवा नहीं दी जानी चाहिए। अंग्मो ने कहा कि 'वह सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें मेरी मंजूरी के बिना कुछ भी देने से मना किया है। मेरी मंजूरी के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो (Wife Gitanjali J. Angmo) ने कहा कि मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  को कोई दवा नहीं दी जानी चाहिए। अंग्मो ने कहा कि ‘वह सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें मेरी मंजूरी के बिना कुछ भी देने से मना किया है। मेरी मंजूरी के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए। अगर कुछ भी होता है, तो मैं सभी को जिम्मेदार ठहराऊंगी। उन्होंने कहा,कि कल वह बिल्कुल ठीक थे। उन्हें अस्पताल लाने की कोई जरूरत नहीं थी। अनुच्छेद 32 के तहत यह मेरा अधिकार है। मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना कुछ भी नहीं दिया जा सकता।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर फूट-फूटकर रोए अभिजीत दीपके,बोले- सोनम सर को ले जाने से नहीं खत्म होगा आंदोलन, अब हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो (Wife Gitanjali J. Angmo) ने साफ कहा है कि परिवार, डॉक्टरों और उनकी सहमति के बिना वांगचुक को कोई भी दवा मुंह से या नस के जरिए नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे खुद अस्पताल में मौजूद हैं और वांगचुक की सेहत पर पूरी नजर रखे हुए हैं। दरअसल, सोनम वांगचुक (Safdarjung Hospital)  की तबीयत उनकी 21 दिन से चल रही भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि यह कदम डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के निर्देशों के बाद उठाया गया। वांगचुक जंतर मंतर पर एनईईटी परीक्षा में गड़बड़ियों और इससे जुड़ी छात्रों की मौत के मामले में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर बैठे थे।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर दिल्ली पुलिस ने अस्पताल कराया भर्ती,डिंपल यादव बोलीं- BJP वाले सफेद चादर का कफन लेकर आए...

दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर सचिन शर्मा (Delhi Deputy Commissioner Sachin Sharma) ने पीटीआई को बताया कि वांगचुक को हाईकोर्ट के आदेश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, वांगचुक लंबे भूख हड़ताल और शरीर में पानी की कमी के चलते कमजोर हो गए हैं। हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर उन पर लगातार नजर रख रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल गरमाया, लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया।

कैसी है सोनम का हेल्थ?

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  की मेडिकल टीम ने उनकी सेहत को लेकर नया अपडेट जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत सामान्य हैं। हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम है और ब्लड शुगर भी सामान्य से कम है। वहीं, उनकी ECG रिपोर्ट सामान्य आई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...