1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर का पहला CEO बनने की रेस में रिटायर नौकरशाह सबसे आगे! आज आवेदन करने के लिए आखिरी दिन

राम मंदिर का पहला CEO बनने की रेस में रिटायर नौकरशाह सबसे आगे! आज आवेदन करने के लिए आखिरी दिन

Ram Mandir First CEO : अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में कुछ पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया था, जबकि राम मंदिर का पहला सीईओ नियुक्त करने का फैसला लिया गया था। जिसकी प्रक्रिया चल रही है और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शनिवार शाम चार बजे समाप्त हो जाएगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

Ram Mandir First CEO : अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में कुछ पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया था, जबकि राम मंदिर का पहला सीईओ नियुक्त करने का फैसला लिया गया था। जिसकी प्रक्रिया चल रही है और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शनिवार शाम चार बजे समाप्त हो जाएगी।

पढ़ें :- 'योगी के दोबारा CM बनने पर यूपी के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी वैदिक मैथ्स!' राजनाथ सिंह ने अयोध्या में किया बड़ा ऐलान

सूत्रों की मानें तो राम मंदिर का पहला सीईओ बनने के लिए सेवानिवृत्त नौकरशाह सबसे आगे हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शनिवार शाम चार बजे समाप्त हो जाएगी। चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने वित्तीय निगरानी और प्रबंधन को मजबूत करने, संस्थागत जवाबदेही बढ़ाने और मंदिर के प्रतिदिन के कार्यों को सुचारु रूप से संचालन के उद्देश्य से सीईओ की नियुक्ति का फैसला लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सीधे तौर पर कई आवेदन मिले हैं, लेकिन उन्होंने आवेदकों से कहा है कि वे अपने आवेदन विशेषज्ञ समिति को भेजें। आवेदनों की समीक्षा कर ट्रस्ट को नामों की सिफारिश करने का अधिकार केवल इसी समिति को दिया गया है। आवदेन की अंतिम तिथि से सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समिति को करीब एक महीने का समय दिया गया है।

चयन प्रक्रिया से परिचित सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में तीन सदस्यीय समिति का काम केवल आवेदनों की जांच करना और अभ्यर्थियों की संक्षिप्त सूची बनाना है, जबकि अंतिम नियुक्ति का फैसला ट्रस्ट ही लेगा। समिति आवेदनों का आकलन करने के बाद योग्य अभ्यर्थियों के नामों की सिफारिश करेगी। जिसमें तीन से अधिक नाम भेजने की संभावना नहीं है।अंतिम नियुक्ति ट्रस्ट करेगा।

पढ़ें :- Ayodhya News : महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 1 अक्तूबर से दिल्ली, बंगलूरु और 30 अक्तूबर से मुंबई के लिए नई उड़ानें होगी शुरू
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...