राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Former Bihar Chief Minister Lalu Prasad Yadav) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) लाया गया है। लालू प्रसाद यादव IGIMS पहुंच चुके हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Former Bihar Chief Minister Lalu Prasad Yadav) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) लाया गया है। लालू प्रसाद यादव IGIMS पहुंच चुके हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनका चेकअप शुरू कर दिया है।
डॉक्टर उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर आवश्यक जांच भी कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे के इलाज को लेकर फैसला लिया जाएगा। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह पहले से ही किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। इसके अलावा उनका ब्लड शुगर लेवल भी लगातार फ्लक्चुएट होता रहा है, जिसके कारण डॉक्टर नियमित रूप से उनकी सेहत पर नजर बनाए रखते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य में आई ताजा परेशानी को देखते हुए उन्हें एहतियातन IGIMS लाया गया है, ताकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका परीक्षण किया जा सके। फिलहाल डॉक्टर उनका चेकअप कर रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल या राजद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की जांच पूरी होने के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। वहीं, उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।