1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली नगर पंचायत ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

सोनौली नगर पंचायत ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

सोनौली नगर पंचायत ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर Yogi Adityanath के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें :- UPPRPB ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक किया एक्टिव

मनोनीत सभासद रवि वर्मा ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी प्रशासन और सुशासन के कारण उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बाबा गोरखनाथ से मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान, मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, सभासद प्रतिनिधि वकील अहमद, प्रेमनाथ सिंह, जुगुल किशोर सहित सभी सभासदगण एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों एवं प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- Video- ताजमहल के फव्वारे पर बंदरों का कब्जा, बनाया अपना पर्सनल ‘वॉटर पार्क’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...