1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षाबलों से 10 कुकी उग्रवादियों को किया ढेर, CRPF का एक जवान घायल

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षाबलों से 10 कुकी उग्रवादियों को किया ढेर, CRPF का एक जवान घायल

मणिपुर (Manipur) के जिरीबाम जिले (Jiribam District)में सोमवार को कुकी उग्रवादियों ( Kuki Militants) के खिलाफ सुरक्षाबलों (Security Forces) को बड़ी सफलता मिली है। बोरोबेक्रा सबडिवीजन जिरीबाम के जकुराधोर करोंग में सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

जिरीबाम। मणिपुर (Manipur) के जिरीबाम जिले (Jiribam District)में सोमवार को कुकी उग्रवादियों ( Kuki Militants) के खिलाफ सुरक्षाबलों (Security Forces) को बड़ी सफलता मिली है। बोरोबेक्रा सबडिवीजन जिरीबाम के जकुराधोर करोंग में सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ का एक जवान घायल ( CRPF Jawan Injured)हो गया है। इमणिपुर की इंफाल घाटी में जातीय संघर्ष से प्रभावित है। इसके साथ ही उग्रवादियों ने आतंक मचा रखा है। लगातार खेतों में काम कर रहे किसानों को निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं। उग्रवादियों के आतंक की वजह से किसान खौफजदा हैं। वो खेतों में काम करने जाने से भी बच रहे हैं।

पढ़ें :- PM मोदी ने जारी किया एक और वीडियो: परीक्षा सुधारों को लेकर किया बड़ा एलान, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन

इंफाल में सोमवार को उग्रवादियों ने पहाड़ियों से गोलीबारी की। इसमें खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया। ये लगातार तीसरे दिन किसानों पर हमला है। अधिकारियों का कहना है कि हमलों की वजह से बाहरी इलाकों में रहने वाले किसान अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। इस वजह से फसल की कटाई प्रभावित हो रही है।

सुरक्षा बल ने की जवाबी कार्रवाई

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि किसान पर फायरिंग की घटना सुबह करीब 9:20 बजे हुई। कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों ने याइंगंगपोकपी शांतिखोंगबन क्षेत्र में किसानों पर गोलीबारी की। इसमें एक किसान के हाथ में छर्रे लग गए। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। घायल किसान का याइंगंगपोकपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. इससे पहले शनिवार को चुराचांदपुर जिले में पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों ने गोलीबारी की थी।

पढ़ें :- West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

इसमें विष्णुपुर जिले के सैटोन में खेत में काम कर रही 34 साल की एक महिला किसान की मौत हो गई थी। इंफाल पूर्व जिले के सनसाबी, थमनापोकपी और सबुंगखोक खुनौ में रविवार को भी ऐसे हमले हुए थे।पिछले साल मई से इंफाल घाटी में मेइती और कुकी समुदाय में बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...