1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 11.52 इंच डिस्‍प्‍ले और 8 MP के साथ आएगा Realme का बजट टैबलेट; लॉन्च से पहले कई डिटेल्स आयी सामने

11.52 इंच डिस्‍प्‍ले और 8 MP के साथ आएगा Realme का बजट टैबलेट; लॉन्च से पहले कई डिटेल्स आयी सामने

Realme Pad 3 Launch Date and Specs: रियलमी (Realme) जल्द ही भारत में अपने एक नए टैबलेट Realme Pad 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस 11.52 इंच डिस्‍प्‍ले और 8 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ लॉन्च होगा। कंपनी नए टैबलेट को Realme Pad 2 के सक्सेसर के तौर पर पेश करने वाली है। आइये आगामी डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Realme Pad 3 Launch Date and Specs: रियलमी (Realme) जल्द ही भारत में अपने एक नए टैबलेट Realme Pad 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस 11.52 इंच डिस्‍प्‍ले और 8 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ लॉन्च होगा। कंपनी नए टैबलेट को Realme Pad 2 के सक्सेसर के तौर पर पेश करने वाली है। आइये आगामी डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं-

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

दरअसल, Realme Pad 3 को हाल ही में भारतीय सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है। जिसके बाद नए टैबलेट के भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद जतायी जा रही है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर Realme Pad 3 को मॉडल नंबर RMP2402 के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इस टैबलेट के बारे में कोई आधिकारीक घोषणा नहीं की है। वहीं, टैबलेट से जुड़ी कई जानकारियां सामने आयी हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो Realme Pad 3 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है, जोकि 3264×2448 रिजॉल्यूशन वाले सेंसर के साथ आ सकता है। फ्रंट में अपर्चर f/2.2 के साथ एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें 11.52 इंच का 2K एलसीडी वाला डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगा। ये मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Realme Pad 3 की कीमत कितनी होंगी, इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि नया डिवाइस एक बजट फ्रेंडली होने वाला है। इसको 20 हजार रुपये तक की रेंज में इस साल के अंत तक बाजार में उतारे जाने की संभावना है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...