1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bigg Boss 19: महाभारत की ‘कुंती ‘ समेत 11 कंटेस्टेंट हुए बिग बॉस 19 में कन्फर्म? लिस्ट से हुए कई बड़े चेहरे आउट

Bigg Boss 19: महाभारत की ‘कुंती ‘ समेत 11 कंटेस्टेंट हुए बिग बॉस 19 में कन्फर्म? लिस्ट से हुए कई बड़े चेहरे आउट

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिगबॉस 19 का लगातार बज़ बना हुआ है। वैसे इसे  लेकर आय दिन नए नए अपडेट आते रहते हैं। लेकिन इस बार एक खास जानकारी सामने आई है। बता दें कि   ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कास्टिंग को लेकर खास अपडेट सामने आया है। इस सीजन में कौन-कौन आएगा? ये सस्पेंस फैंस से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। इसी बीच अब ‘बिग बॉस 19’ के कन्फर्म कंटेस्टेंट की एक नई लिस्ट सामने आई है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिगबॉस 19 का लगातार बज़ बना हुआ है। वैसे इसे  लेकर आय दिन नए नए अपडेट आते रहते हैं। लेकिन इस बार एक खास जानकारी सामने आई है। बता दें कि   ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कास्टिंग को लेकर खास अपडेट सामने आया है। इस सीजन में कौन-कौन आएगा? ये सस्पेंस फैंस से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। इसी बीच अब ‘बिग बॉस 19’ के कन्फर्म कंटेस्टेंट की एक नई लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में 11 ऐसे नाम सामने आए हैं, जिन्हें 100 परसेंट कन्फर्म बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस शो में किसकी एंट्री हुई और किसी बाहर निकाला गया।

पढ़ें :- Indigo Crisis : ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार पर भरोसा रखिए वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी…

बिग बॉस’ में इन बड़े स्टार्स की एंट्री हुई पक्की!

इस लिस्ट में जो सबसे ज्यादा कन्फर्म नाम है, वो  अनुपमा के अनुज हैं यानि एक्टर गौरव खन्ना का  नाम है। लिस्ट में दूसरा नाम अशनूर कौर का है। ये अपने डाइवोर्स रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं, उनका भी इस शो में आना कन्फर्म है। पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर भी पक्का इस बार शो में दिखाई देने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम फाइनल बताया जा रहा है।

ये सेलब्स भी होंगे ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर

पढ़ें :- Bigg Boss Season 19 Winner : बिग बॉस 19 के विनर हैं अमाल मलिक, स्क्रीन पोल का दावा

इस सब के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल आवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनेंगे। इन दोनों की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। मशहूर जर्नलिस्ट नयनदीप रक्षित का नाम भी लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में कन्फर्म बताया गया है। ‘स्प्लिट्सविला 10’ के विनर बसीर अली का आना भी इस बार तय बताया जा रहा है।

ये नाम दिखे लिस्ट से बाहर

‘स्प्लिट्सविला 15’ से मशहूर हुए सिवेट तोमर भी लिस्ट में कन्फर्म कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। एक्स कंटेस्टेंट फलक नाज की छोटी बहन शफक नाज जो कि महाभारत सीरियल में माता कुंती कि रोल से मशहूर हुई हैं। ये भी बिगबॉस कि  कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। उनके अलावा पायल गेमिंग को 11वां कन्फर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। हैरानी तो इस बात की है कि धीरज धूपर और अपूर्वा मखीजा जैसे नाम इस लिस्ट से बाहर होते हुए दिख रहे हैं।

 

पढ़ें :- Bigg Boss Season 19 Winner : होस्ट सलमान खान आज रात विनर अनाउंस करने के लिए पूरी तरह हैं तैयार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...