यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में सेक्टर-डी स्थित स्थित लर्निंग स्पेस लाइब्रेरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस हादसे में 14 की जान चली गई । अपनी जान बचाने के लिए क्लास में बैठे छात्र छतों और खिड़कियों से नीचे कूदने लगे, जिससे कई छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर के नीचे स्थित एक दुकान में आग लगी थी, जिसके बाद ऊपर मौजूद कई छात्र-छात्राएं अंदर ही फंस गए।
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में सेक्टर-डी स्थित स्थित लर्निंग स्पेस लाइब्रेरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस हादसे में 14 की जान चली गई । अपनी जान बचाने के लिए क्लास में बैठे छात्र छतों और खिड़कियों से नीचे कूदने लगे, जिससे कई छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर के नीचे स्थित एक दुकान में आग लगी थी, जिसके बाद ऊपर मौजूद कई छात्र-छात्राएं अंदर ही फंस गए। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। बिल्डिंग के पीछे की दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला जा रहा है।
#लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में लगी आग से 14 लोगों की दर्दनाक मौत pic.twitter.com/kAzfvEaQnN
— Pradeepp Tiwarii || Tv Journalist | (@Pradeepp_Tiwari) June 22, 2026
ताजा अपडेट के अनुसार, सेकेंड फ्लोर पर शॉर्ट शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। कई बच्चों ने छत की गेट पर ताला लगे होने की वजह से छज्जे से कूदकर अपनी जान बचाई। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, एक छात्र बिल्डिंग की टूटी हुई खिड़की से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वह बचने के लिए एक छज्जे को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन पकड़ छूटने के कारण ज़मीन पर गिरने से पहले नीचे लगी एक लोहे की बाड़ (ग्रिल) पर जा गिरता है। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोग उसे उठाकर सुरक्षित जगह पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी राहत एवं बचाव कार्यों का जायज़ा लेने के लिए तत्काल घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, NDRF की टीम लाइब्रेरी की पीछे की दीवाल तोड़कर शवों को निकाल रही है। लखनऊ में बिना फायर NOC व अन्य किसी मानक के आसपास के जिलों में बड़ी मात्रा में लाइब्रेरी चल रही हैं।
सीएम ने जनहानि पर जताया शोक
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भी घटना पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
पढ़ें :- लखनऊ में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से दो साढ़ुओं की मौत
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य और घायलों के समुचित उपचार के कड़े निर्देश दिए हैं।सीएम योगी अलीगढ़ दौरा रद्द कर वापस हो रहे हैं।