1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अजित पवार गुट के 18 विधायक बदल सकते हैं पाला,महाराष्ट्र में स‍ियासी भूचाल के संकेत!

अजित पवार गुट के 18 विधायक बदल सकते हैं पाला,महाराष्ट्र में स‍ियासी भूचाल के संकेत!

केंद्र सरकार के गठन की गहमागहमी के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी उथल-पुथल मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक अजित पवार गुट के करीब 18 विधायक शरद पवार (Sharad Pawar) के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द मंत्रिमंडल विस्तार चाहते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

 

पढ़ें :- योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्लीः केंद्र सरकार के गठन की गहमागहमी के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी उथल-पुथल मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक अजित पवार गुट के करीब 18 विधायक शरद पवार (Sharad Pawar) के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द मंत्रिमंडल विस्तार चाहते हैं। जबकि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में बीजेपी की करारी हार के बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र  फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) इस्तीफे की पेशकश चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, उनके पद पर बने रहने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में वहीं इंडिया गठबंधन एक बार फिर से मजबूत होता दिखाई दे रहा है। नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलट फेर होने के संकेत मिल रहे हैं। खबरों की मानें तो 18-19 विधायक अजीत पवार (Ajit Pawar) की पार्टी का हाथ छोड़कर शरद पवार गुट में वापसी करना चाहते हैं। NCP(SCP) नेता शरद पवार (Sharad Pawar) के पोते रोहित पवार (Rohit Pawar) ने दावा किया है कि अजीत पवार की पार्टी (NCP) के कुछ विधायक लगातार संपर्क में हैं और NCP(SCP) में वापसी करना चाहते हैं। रोहित पवार (Rohit Pawar) ने कहा कि लगभग 18-19 विधायक पार्टी में लौटना चाहते हैं।

लेकिन मुश्किल समय में जिन्होंने शरद पवार का साथ दिया है, वो पार्टी के लिए ज्यादा जरूरी हैं और वो हमेशा पार्टी की प्राथमिकता रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले NCP के दो नेता निलेश लंके और बजरंग सोनवणे शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए थे। NCP(SCP) ने निलेश लंके को अहमदनगर और बजरंग सोनवणे को बीड लोकसभा सीट से टिकट दिया था। दोनों नेताओं को जीत मिली है। राज्य में इंडिया गठबंधन की अच्छी स्थिति देखकर कुछ विधायक पार्टी से संपर्क साधने में जुटे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव हो सकते हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में अजीत पवार की पार्टी NCP ने सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल की है। बीजेपी 9 और शिव सेना 7 सीटों पर जीती है। इसी के साथ महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से एनडीए गठबंधन को 17 सीटें मिली हैं। वहीं दूसरी तरफ शरद पवार की NCP(SCP) को 8 सीटें, कांग्रेस को 13 , शिव सेना (यूबीटी) को 8 सीटें मिली हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के खाते में 29 सीटें गई हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। ऐसे में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच फिर से कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

पढ़ें :- Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश से लोगों को मिली राहत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...