1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में वेतन देरी से भड़के 1912 सेवा केंद्र के कर्मचारी, काम रोक किया प्रदर्शन

लखनऊ में वेतन देरी से भड़के 1912 सेवा केंद्र के कर्मचारी, काम रोक किया प्रदर्शन

लखनऊ के हुसैनगंज स्थित 1912 बिजली उपभोक्ता सेवा केंद्र में सोमवार रात कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वेतन और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काम रोककर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की…

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ के हुसैनगंज स्थित 1912 बिजली उपभोक्ता सेवा केंद्र में सोमवार रात कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वेतन और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काम रोककर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को समझाकर मामला शांत कराया।

पढ़ें :- बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात, पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

समय पर वेतन न मिलने से नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हर महीने तय समय पर वेतन नहीं मिलता। शासन के निर्देशों के अनुसार वेतन महीने की शुरुआती तारीखों में मिल जाना चाहिए, लेकिन भुगतान अक्सर काफी देर से किया जाता है। इससे कर्मचारियों को घरेलू और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पीएफ कटौती पर भी उठाए सवाल

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पीएफ कटौती में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उनका कहना है कि वेतन से ऐसी कटौतियां की जा रही हैं, जिनको लेकर उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। इसे लेकर कर्मचारियों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है।

पढ़ें :- पटना में किसान-मजदूर और छात्रों का मार्च, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ डाकबंगला पहुंचे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि ड्यूटी समय को लेकर अत्यधिक सख्ती बरती जा रही है। मामूली देरी या निर्धारित समय से कुछ सेकंड कम काम होने पर वेतन कटौती और हाफ डे लगाने जैसी कार्रवाई की जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे कार्यस्थल पर दबाव का माहौल बन गया है।

जांच और कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और समस्याओं के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो असंतोष और बढ़ सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...