1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : 1925 के बिहार विधानसभा चुनाव में JDU को 200 सीटें जिताने के लिए जनता का आभार’, ये क्या बोल गए नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार?

Video : 1925 के बिहार विधानसभा चुनाव में JDU को 200 सीटें जिताने के लिए जनता का आभार’, ये क्या बोल गए नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार?

बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet) का बुधवार विस्तार हुआ, जहां जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) कोटे से 32 विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि एक नाम जो काफी चर्चा में है, वह है बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार (Bihar's Former CM, Nitish Kumar) के सुपत्र निशांत कुमार (Nishant Kumar) का। बता दें कि उनके बिहार का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet) का बुधवार विस्तार हुआ, जहां जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) कोटे से 32 विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि एक नाम जो काफी चर्चा में है, वह है बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार (Bihar’s Former CM, Nitish Kumar) के सुपत्र निशांत कुमार (Nishant Kumar) का। बता दें कि उनके बिहार का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

पढ़ें :- बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने रामबचन राय, अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा

आजादी से पहले ही JDU ने 200 पार कर लिया, अब सवाल ये है कि 1925 में वोटिंग कैसे हुई होगी?

बिहार की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने 1925 के चुनाव में जेडीयू को 200 सीटें दिलवा दीं। निशांत कुमार (नए स्वास्थ्य मंत्री) का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लगता है टाइम मशीन वाली बात हो गई। आजादी से पहले ही JDU ने 200 पार कर लिया। अब सवाल ये है कि 1925 में वोटिंग कैसे हुई होगी? घोड़े-गाड़ी से पोलिंग बूथ (Polling Booth) गए होंगे क्या?

इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह 1925 और 200 सीटों का जिक्र कर रहे है। वहीं अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बता दें कि इससे पहले भी निशांत कुमार (Nishant Kumar) के हावभाव पर लोग सवाल खड़े कर रहे है। चलिए आपको समझाते है क्या है पूरा माजरा?

पढ़ें :- DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1 लाख 51 हजार से ज्यादा छात्र डाल रहे वोट, 158 बूथ और 1,100+ EVMs के बीच कड़ी सुरक्षा

स्वास्थ्य मंत्री बनते ही ट्रोल हुए निशांत कुमार

दरअसल बिहार से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह रिपोर्टर से बात करते हुए कह रहे है कि “सबसे पहले बिहार का जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। 1925 के बिहार इलेक्शन में जेडीयू को 200 सीट से जितवाया, उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

पिताजी के मार्गदर्शन में ही हम काम करेंगे। जिसके बाद यूजर्स कई तरह के सवाल खड़े कर रहे है कि 1925 में जेडीयू को 200 सीटें कैसे मिल गई थी? हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद निशांत कुमार की तरफ से अभी तक इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स दे रहे है प्रतिक्रिया

बता दें कि निशांत कुमार (Nishant Kumar) का यह वीडियो वायरल होने के बाद अब यूजर्स जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि बिहार सीएम बनने की सारी क्वालिटी है इनमें” एक और यूजर्स ने लिखा कि जिसको खुद अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है, वह खुद स्वास्थ्य मंत्री बने बैठा है। एक दूसरे यूजर्स ने लिखा कि मुझे तो ये सोच के सदमा लग रहा है की ये लोग विदेश में पढ़ाई करने जाते है तो करते क्या है? हमारे यहां का बच्चा किसी अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर ले तो इनके जैसे सौ को खा जाए।

पढ़ें :- बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर जेडीयू विधायक बाहुबली अनंत सिंह बड़ा बयान, बोले-नीतीश रहते तो यह नतीजा नहीं आता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...