1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Cabinet Expansion Live : आज निशांत कुमार समेत सम्राट कैबिनेट में 31 मंत्री लेंगे शपथ, देखें- पूरी लिस्ट

Bihar Cabinet Expansion Live : आज निशांत कुमार समेत सम्राट कैबिनेट में 31 मंत्री लेंगे शपथ, देखें- पूरी लिस्ट

Bihar Cabinet Expansion Live : आज पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कैबिनेट का पहला विस्तार होने जा रहा है। जिसमें जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत कुल 31 नेता मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। एनडीए सरकार के इस कैबिनेट विस्तार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखा जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bihar Cabinet Expansion Live : आज पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कैबिनेट का पहला विस्तार होने जा रहा है। जिसमें जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत कुल 31 नेता मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। एनडीए सरकार के इस कैबिनेट विस्तार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखा जाएगा।

पढ़ें :- Video : 1925 के बिहार विधानसभा चुनाव में JDU को 200 सीटें जिताने के लिए जनता का आभार’, ये क्या बोल गए नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार?

सूत्रों की मानें तो आज कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और जेडीयू से 16-16 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 31 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा और नीतीश मिश्रा सहित 11 नेता कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। वहीं, जेडीयू से श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे पुराने चेहरों को फिर मंत्री पद मिल सकता है। इसके अलावा, हम और आरएलएम से एक-एक और एलजेपीआर (LJPR) से दो नेता मंत्रिपद की शपथ लेंगे।

बीजेपी के संभावित मंत्रियों की लिस्ट

राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर, राम रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद

जेडीयू के संभावित मंत्रियों की लिस्ट

पढ़ें :- Bihar Cabinet Expansion : बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार इस दिन, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी

LJP(RV) के संभावित मंत्री

संजय पासवान और संजय सिंह

HAM के संभावित मंत्री

संतोष सुमन

पढ़ें :- पिता नीतीश कुमार के रास्ते, निकलेंगे निशांत 3 मई से ‘निश्चय रथ’ पर, क्या है जदयू का प्लान !

RLM के संभावित मंत्री

दीपक प्रकाश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...