1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Cabinet Expansion : बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार इस दिन, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार इस दिन, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

Bihar Cabinet Expansion : देश के पांच राज्यों में चुनाव नतीजे सामने आने के बाद बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। जिसमें भाजपा और जेडीयू के साथ-साथ एलजेपी-आर, हम और आरएलएम जैसे सहयोगी दलों से मंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी सीएम बनें तो जेडीयू के दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने चंपारण से 'सद्भाव यात्रा' शुरू करने का किया ऐलान, जानें- इसके पीछे का मकसद

सूत्रों के अनुसार, बिहार में सम्राट सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार 7 मई को हो सकता है। इसके लिए पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। नए कैबिनेट में 27 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया यह भी जा रहा है कि बिहार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि सम्राट चौधरी ने पहले भाजपा नेता हैं, जिन्होंने बिहार का सीएम पद संभालने का गौरव हासिल किया है। सूत्रों की मानें तो पिछली सरकार जितने ही हर दल से नए कैबिनेट में भी मंत्री रहने की संभावना है। गठबंधन की सरकार में तय फार्मूले के अनुसार, हर 5-6 विधायकों पर नीतीश सरकार में एक मंत्री बनाया गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...