1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के तरफ से लखनऊ जेल से भेजे 26 केस कोर्ट में दर्ज 

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के तरफ से लखनऊ जेल से भेजे 26 केस कोर्ट में दर्ज 

पूर्व आईपीएस अफसर तथा आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा वर्ष 2021-22 में लखनऊ जेल में अपनी बंदी के दौरान भेजे गए 24 केस विगत दिनों लखनऊ कोर्ट में औपचारिक रूप से दर्ज कर लिए गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अफसर तथा आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा वर्ष 2021-22 में लखनऊ जेल में अपनी बंदी के दौरान भेजे गए 24 केस विगत दिनों लखनऊ कोर्ट में औपचारिक रूप से दर्ज कर लिए गए हैं।

पढ़ें :- 9 दिन तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्रि खत्म होते ही महिला की मौत

अमिताभ ठाकुर ने 7 माह की लखनऊ जेल की अवधि के दौरान विभिन्न अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कुल 36 हस्तलिखित प्रार्थना पत्र भेजे थे। ये सभी फाइल लखनऊ जेल और कोर्ट के बीच गायब हो गए थे।

अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में जिला जज लखनऊ के साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी शिकायत की, जिस पर जिला जज ने सीजेएम लखनऊ को इसकी जांच दी। जांच के दौरान अमिताभ ठाकुर के 26 गायब केसों की फाइल मिल हुई, जिनमें पिछले दिनों 20 केस में लखनऊ कोर्ट में औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 6 मामले में 2021 में ही मुकदमे दर्ज थे, जिनकी फाइल भी गायब हो गई थी।

इन केसों में अमिताभ ठाकुर ने मुख्य रूप से उन्हें राजनीतिक कारणों से फर्जी मुकदमे में फंसा कर गलत ढंग से जेल भेजने के आरोप लगाए थे।

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...