1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Gatte ki sabzi recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें राजस्थानी जायका, बेसन की गट्टे की सब्जी की रेसिपी

Gatte ki sabzi recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें राजस्थानी जायका, बेसन की गट्टे की सब्जी की रेसिपी

राजस्थान में खायी जाने वाली फेमस गट्टे की सब्जी बहुत ही टेस्टी होती है। अधिकतर लोगो की फेवरेट है। बेसन से तैयार इ सब्जी को राजस्थान ही नहीं बल्कि कई राज्यों को खाना पसंद किया जाता है। इसे बनाने भी बहुत आसान होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Gatte ki sabzi recipe: राजस्थान में खायी जाने वाली फेमस गट्टे की सब्जी बहुत ही टेस्टी होती है। अधिकतर लोगो की फेवरेट है। बेसन से तैयार इ सब्जी को राजस्थान ही नहीं बल्कि कई राज्यों को खाना पसंद किया जाता है। इसे बनाने भी बहुत आसान होता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आज हम आपको राजस्थानी जायका गट्टे की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। अगर आपके घर में अचानक सब्जियां खत्म हो गई हो या फिर बाकी सब्जियों से हटकर कुछ खाने का मन कर रहा हो तो आप गट्टे की सब्जी ट्राई कर सकती है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

राजस्थानी गट्टे की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

¾ कप बेसन
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच हल्दी,
½ चम्मच धनिया पाउडर
, ¼ चम्मच नमक,
½ चम्मच जीरा,
¼ चम्मच अजवाइन

ग्रेवी बनाने के लिए

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

1 कप ताजा दही

हल्दी,

मिर्च,

धनिया,

नमक

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

लहसुन,

जीरा,

हींग,

2 बारीक कटे प्याज,

हरी मिर्च

राजस्थानी गट्टे की सब्जी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं

गट्टे तैयार करने के लिए एक बाउल में ¾ कप बेसन लें। बेसन में 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ चम्मच हल्दी, ½ चम्मच धनिया पाउडर, ¼ चम्मच नमक, ½ चम्मच जीरा, ¼ चम्मच और थोड़ी अजवाइन को हाथ से मसलकर डालें।

सारे मसालों को बेसन में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अब 2 बड़े चम्मच घी या कोई तेल मिला दें। गट्टे में आप जो घी का मोयन डालते हैं उसी से गट्टे मुलायम बनते हैं इसलिए घी की मात्रा ठीक रखें। अब बेसन को अच्छी तरह मसल लें और थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर आटे जैसा गूंथ लें।

ध्यान रखें बेसन को ज्यादा टाइम नहीं गूंथना है इससे गट्टे कड़े हो जाते हैं। आटे को थोड़ी देर सेट होने दें और फिर इसे लोई जैसी बनाकर लंबा और चिकना रोल जैसा बना लें। ध्यान रखें रोल ज्यादा मोटा या ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।

अब कड़ाही में 2 कप पानी उबालें और बेसन के बने रोल पानी में डाल दें। इसे 8-10 मिनट तेज फ्लेम पर ढककर पकने दें और जब ये उबल जाएंगे तो इसमें सफेद दाने आ जाएंगे। गैस बंद कर दें और गट्टे को पानी में ही रहने दें। जब छोड़ा ठंडे हो जाएं तो पानी में ही इन्हें चाकू से काट दें।

गेव्री के लिए 1 कप ताजा दही लें, इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक मिला दें। कड़ाही में ऑयल या घी डालकर लहसुन, जीरा, हींग, 2 बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च डालकर भून लें। मसाले भुन जाएं तो दही और मसाले वाला पेस्ट डाल दें। दही चलाते रहें नहीं तो फटने का डर रहता है। जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें गट्टे को पानी समेत डाल दें। ग्रेवी को अपने हिसाब से गाढ़ा रख सकते हैं। ऊपर से हरा धनिया डालकर गट्टे सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...