1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 64 साल के चल्‍ला श्रीनिवास शास्‍त्री पैदल ही सिर पर भगवान राम की चरण पादुका लेकर पहुंच रहे हैं अयोध्या

64 साल के चल्‍ला श्रीनिवास शास्‍त्री पैदल ही सिर पर भगवान राम की चरण पादुका लेकर पहुंच रहे हैं अयोध्या

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए दूर दूर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। चल्ला श्रीनिवास शास्त्री भी हैदराबाद से अपने सिर पर भगवान राम की चरण पादुका लेकर पैदल ही अयोध्या पहुंच रहे हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

चल्ला श्रीनिवास अयोध्या रामेश्वरम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान चल्ला श्रीनिवास पैदल यात्रा के दौरान बीच में पड़ने वाले उन सभी शिवलिंगो को जो भगवान राम ने स्थापित किए थे दर्शन करते हुए आएंगे। चल्ला श्रीनिवास आठ हजार किलोमीटर पैदल चलकर रामलला के दरबार पहुंचेंगे।

चल्ला श्रीनिवास जिस चरण पादुका को लेकर अयोध्या आ रहे हैं वह सोने की है और उसकी कीमत चौसठ लाख रुपए हैं। चल्ला श्रीनिवास ने हैदराबाद से 20 जुलाई को अपनी यात्रा प्रारंभ की थी। इस दौरान वें पुरी, त्रयंबक, द्वारिका के दर्शन करते हुए 15 से 17 जनवरी तक अयोध्या पहुंचेंगे। चल्ला श्रीनिवास भगवान राम की चरण पादुकाएं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को देंगे।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...