1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bareilly News: नशे में धुत्त दूल्हे ने दुल्हन की जगह अपने दोस्त के गले में डाली वरमाला, नाराज दुल्हन ने मेहमानों के सामने जड़ा थप्पड़

Bareilly News: नशे में धुत्त दूल्हे ने दुल्हन की जगह अपने दोस्त के गले में डाली वरमाला, नाराज दुल्हन ने मेहमानों के सामने जड़ा थप्पड़

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत्त दूल्हे ने दूल्हन की जगह गलती से अपने दोस्त को वरमाला पहना दी। दूल्हे की इस हरकत पर नाराज दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत्त दूल्हे ने दूल्हन की जगह गलती से अपने दोस्त को वरमाला पहना दी। दूल्हे की इस हरकत पर नाराज दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला थाना क्लोडिया के बरखेड़ा गांव का है। यहां शादी समारोह के दौरान दूल्हा रविन्द्र कुमार स्टेज पर दूल्हन का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची, दूल्हे ने नशे में धुत्त होकर दुल्हन को अनदेखा कर गलती से अपने दोस्त को ही वरमाला पहना दी।

यह देख दूल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने सारे मेहमानों के सामने थप्पड़ मार दिया।इसके बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया। दोनो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया, कुर्सियां और खाने की प्लेट फेंकी गई।मामला बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा।

सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि शादी में हंगामा हुआ है और दूल्हा शराब के नशे में धुत्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को थाने में जाकर मेडिकल जांच कराई। दूल्हन के परिवार को आरोप लगायाकि दूल्हे पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। इसी के चलते पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई शुरु की।

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...