1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 70th National Film Awards : कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, यहां देखें पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

70th National Film Awards : कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, यहां देखें पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माने जाने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स ( National Film Awards) की घोषणा शुक्रवार को हो गई है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स (70th National Film Awards) का ऐलान कर दिया है। बता दें कि ये अवॉर्ड 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच आई फिल्मों को दिए गए हैं जिन्हें सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दिया था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माने जाने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स ( National Film Awards) की घोषणा शुक्रवार को हो गई है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स (70th National Film Awards) का ऐलान कर दिया है। बता दें कि ये अवॉर्ड 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच आई फिल्मों को दिए गए हैं जिन्हें सेंसर बोर्ड (Censor Board) ने सर्टिफिकेट दिया था।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

आज 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (70th National Film Awards) की लिस्ट जारी हो गई है।  ऋषभ शेट्टी ने फिल्म ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता। वहीं नित्या मेनन ने तमिल सिनेमा ‘तिरुचित्राम्बलम’ और मानसी पारेख ने गुजराती फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड अपने नाम किया। मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म ‘गुलमोहर’ को बेस्ट हिंदी फिल्म अवॉर्ड मिला। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ 2022 में आई थी और मानसी पारेख की फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ 2023 में आई थी। ‘कार्तिकेय 2’ को बेस्ट तेलुगू फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। हरयाणवी फिल्म ‘फौजा’ को बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड मिला।

अरिजीत सिंह बने बेस्ट सिंगर

ब्रह्मास्त्र के गाने के लिए अरिजीत सिंह ने भी बेस्ट सिंगर (मेल) का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। ब्रह्मास्त्र से अरिजीत सिंह के गाने देवा-देवा और केसरिया ब्लॉकबस्टर हिट हुए थे। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (70th National Film Awards) की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

विनर्स की लिस्ट

बेस्ट एक्टर- ऋषभ शेट्टी (कांतारा)

बेस्ट एक्ट्रेस– नित्या मेनन (‘तिरुचित्राम्बलम’) और मानसी पारेख (‘कच्छ एक्सप्रेस’)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर पुरस्कार– ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ के लिए प्रीतम और ‘पोंनियिन सेल्वन पार्ट 1’ के लिए एआर रहमान

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवॉर्ड- ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए निकी जोशी

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट– फिल्म ‘मल्लिकापुरम’ के लिए श्रीपथ

बेस्ट फीचर फिल्म(राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण के मूल्यों के प्रमोशन के लिए)- ‘कच्छ एक्सप्रेस’

बेस्ट हिंदी फिल्म- ‘गुलमोहर’

स्पेशल मेंशन– फिल्म ‘गुलमोहर’ के लिए मनोज वाजपेई को मिला पुरस्कार

देखा जाए तो इस बार के नेशनल अवॉर्ड में दक्षिण भारतीय फिल्मों और कलाकारों का दबदबा देखने को मिला है। न सिर्फ फिल्में बल्कि, कलाकार और फिल्म मेकर्स ने भी राष्ट्रीय पुरस्कारों में जगह बनाई है।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...