1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. केरलम में घर की लिफ्ट में 75 वर्षीय बुजुर्ग का सिर फंसने से दर्दनाक मौत

केरलम में घर की लिफ्ट में 75 वर्षीय बुजुर्ग का सिर फंसने से दर्दनाक मौत

केरलम के पथानामथिट्टा में लिफ्ट में सिर फंसने के कारण 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान माथुकुट्टी के रूप में हुई है, जो कडममनिट्टा के कल्लेलिमुकु के रहने वाले हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

पथानामथिट्टा। केरलम के पथानामथिट्टा में लिफ्ट में सिर फंसने के कारण 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान माथुकुट्टी के रूप में हुई है, जो कडममनिट्टा के कल्लेलिमुकु के रहने वाले हैं।

पढ़ें :- बुलंदशहर में आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दो युवकों की मौके पर ही मौत

पुलिस के मुताबिक, उनका घर ऊंचाई पर होने के कारण उन्हें सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई होती थी। इस वजह से सड़क के पास पार्किंग क्षेत्र से घर तक एक लिफ्ट लगाई गई थी। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि यह लिफ्ट स्टील के बीम से बनी एक साधारण संरचना थी और ऑटोमैटिक दरवाजे और बंद केबिन नहीं थे। माथुकुट्टी दिन में किसी काम से बाहर गए थे और दोपहर में वापस घर लौटें। वे अपनी कार पार्क करने के बाद लिफ्ट में चढ़ने के दौरान लिफ्ट के लोहे के बीम के बीच उनका सिर फंस गया।

बीम को काटकर बुजुर्ग को निकाला गया

सिर फंसने के बाद वे चिखने लगे जिससे उनकी आवाज सुनकर उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं। लेकिन दु:खद बात यह रही की मौके पर पहुंच कर भी वह उन्हें बचा नहीं पाईं। इस घटना के बाद फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद उन्हें निकालने के लिए लोहे के बीम को काटना पड़ा। इसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां अत्यधिक चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि फिलहाल, लिफ्ट लगाने से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव का पहले पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पढ़ें :- कनाडा में 23 वर्षीय पंजाब की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, दिल्ली का रहने वाला पार्टनर गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...