अगर किसी के मुंह दर्द होता है तो वो ज्यादा से ज्यादा यही सोच सकता है कि दांतों में कीड़ा लगा होगा। लेकिन 24 साल कि इस लड़की के लिए ये प्रॉबलम किसी भयानक दास्तां से कम नहीं है। युवती को कई दिनों से मुंह में सूजन और बार बार पस निकलने की समस्या थी। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि वो इसकी वजह से काफी वक्त से डिप्रेशन में थी। उसकी जांच की रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए, क्योंकि उसके मुंह में 12 सेंटीमीटर का एक ट्यूमर निकला। जो कि उसके निचले जबड़े और दांतों को डैमेज कर रहा था।

युकती कि इलाज करने वाले डॉक्टर अंशुल राय ने बताया कि युवती को बिनाइन ओडोन्टोजेनिक ट्यूमर नाम की बीमारी थी। यह एक दुर्लभ और गंभीर गैर कैंसरीकृत ट्यूमर होता है। मायोक्लीनिक के मुताबिक यह ट्यूमर जबड़े के दांत व सॉफ्ट टिश्यू में विकसित होते हैं। इसकी वजह से दांत का विकास और अलाइन्मेंट बिगड़ जाता है।युकती कि सर्जरी को तीन फेज मे किया गया इसके बाद जाकर सफल हुआ।
पैर की हड्डी से बना जबड़ा
दूसरे फेज में चेहरे को नॉर्मल बनाने के लिए डॉक्टर ने पैर की इलिएक क्रेस्ट हड्डी से जबड़ा दोबारा बनाया। इसके साथ 9 डेंटल इम्प्लांट लगाए गए। जिससे उसके चेहरे की बनावट और मुस्कान एकदम सामान्य हो जाए। मरीज को शारीरिक और मानसिक बदलाव को स्वीकार करने के लिए काउंसलिंग भी दी गई।