1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Delhi Pollution : आखिर कब तक ऐसे घुटती रहेंगी दिल्ली-NCR में सांसें? न घट रहा AQI , न स्मॉग…

Delhi Pollution : आखिर कब तक ऐसे घुटती रहेंगी दिल्ली-NCR में सांसें? न घट रहा AQI , न स्मॉग…

Delhi Pollution : देश की राजधानी दिल्ली को जहरीले प्रदूषण से राहत नहीं मिलती ​दिख रही है। हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में दिल्ली की हवा दमघोंटू बनी हुई है। राजधानी दिल्ली का AQI लगातार 400 पार बना हुआ है।

By santosh singh 
Updated Date

Delhi Pollution : देश की राजधानी दिल्ली को जहरीले प्रदूषण से राहत नहीं मिलती ​दिख रही है। हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में दिल्ली की हवा दमघोंटू बनी हुई है। राजधानी दिल्ली का AQI लगातार 400 पार बना हुआ है। तमाम पाबंदियों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक मोटी परत छाई रही और औसत AQI 7 बजे 396 रहा, जो ‘बहुत खराब ‘ श्रेणी में आता है।

पढ़ें :- अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली के ज्यादातर इलाके इस वक्त रेड जोन में बने हुए हैं। यहां प्रदूषण से हालात काफी गंभीर हैं। दिल्ली ही नहीं एनसीआर के दूसरे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे इलाकों में भी सांसों पर संकट बना हुआ है।

सोमवार सुबह AIIMS और सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के आसपास जहरीली धुंध की एक परत छाई हुई दिखाई दी। आईटीओ, मयूर विहार और अक्षरधाम मंदिर के आसपास भी ऐसा ही हाल दिखा। सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली के रोहिणी, जहांगीरपुरी, विवेक विहार, वजीरपुर जैसे इलाकों का रहा, जहां AQI 450 के करीब या उसके पार तक पहुंच गया।

CPCB की वेबसाइट के मुताबिक सुबह 8 बजे कहां कितना रहा AQI?

आनंद विहार- 439

पढ़ें :- Delhi weather: मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं के साथ छाए बादल, कई जगह झमाझम बारिश और गिरे ओले

अलीपुर- 412

अशोक विहार- 433

बवाना- 434

बुराड़ी- 431

चांदनी चौक- 388

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश और तूफानी हवाओं ने बदला दिल्ली का मिजाज, प्रदूषण से मिली बड़ी राहत

द्वारका सेक्टर 8- 402

IGI एयरपोर्ट- 345

आईटीओ- 411

जहांगीरपुरी- 451

मुंडका- 440

नजफगढ़- 359

पढ़ें :- अभिनेत्री तापसी पन्नू ने NEET कैंडिडेट की मौत पर जताया दुख, कहा- देश के ऐसी घटनाएं आम हो गई है

नरेला- 432

पटपड़गंज- 412

पंजाबी बाग- 421

आरके पुरम- 396

रोहिणी- 455

सोनिया विहार- 426

विवेक विहार- 451

पढ़ें :- Video-डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दिल्ली प्रदूषण को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज? जानें वायरल वीडियो का सच

वजीरपुर- 447

NCR के दूसरे इलाकों का हाल

इंदिरापुरम- 438

लोनी- 451

नोएडा सेक्टर 62- 402

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के पूर्वानुमान के अनुसार 23 नवंबर से 26 नवंबर तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 8°C और 10°C के बीच गिरने की संभावना है। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 24°C और 26°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को इसमें एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...