1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा छात्र 8वीं मंजिल से कूदा, बैग में मिले फोन से पुलिस ने घटना की परिजनों को दी जानकारी

लखनऊ में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा छात्र 8वीं मंजिल से कूदा, बैग में मिले फोन से पुलिस ने घटना की परिजनों को दी जानकारी

यूपी (UP) की राजधानी के हजरतगंज थाना (Hazratganj Police Station) क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार सुबह कोचिंग सेंटर में आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) की तैयारी कर रहा छात्र बिल्डिंग की आठवीं मंजिल की छत से  कूद आत्महत्या कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके सनसनी फैल गयी है ।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी के हजरतगंज थाना (Hazratganj Police Station) क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार सुबह कोचिंग सेंटर में आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) की तैयारी कर रहा छात्र बिल्डिंग की आठवीं मंजिल की छत से  कूद आत्महत्या कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके सनसनी फैल गयी है । छात्र को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र ने कोचिंग सेंटर की छत छलांग क्यों लगायी? अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं छात्र के परिजन जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच गये। परिजनों को छात्र की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था छात्र

मिली जानकारी के अनुसार जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सहारा एस्टेट गेट नंबर दो में रहने वाले विनय दुबे का 17 वर्षीय बेटा आदित्य शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था। आदित्य हजरतगंज में एक कोचिंग सेंटर में आईआईटी-जेईई (IIT-JEE)  की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र चरन होटल के सामने स्थित कॉमर्स हाउस बिल्डिंग (Commerce House Building) के आठवें तल पर पहुंचा। कॉमर्स हाउस बिल्डिंग (Commerce House Building) काफी समय से बंद है। छात्र फायर सर्विस की सीढ़ियों के जरिए आठवें तल तक पहुंचा और फिर वहां छलांग लगा दी। छात्र के छलांग लगाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में छात्र को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। छात्र के बैग में मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी घटना को लेकर सदमे में हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह (Inspector Vikram Singh) ने बताया कि छात्र के सुसाइड करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...