1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में लड्डू गोपाल को लेकर पहुंची महिला थाने लाई गई, ईदगाह में जलाभिषेक की घोषणा के बाद प्रशासन रहा अलर्ट

मथुरा में लड्डू गोपाल को लेकर पहुंची महिला थाने लाई गई, ईदगाह में जलाभिषेक की घोषणा के बाद प्रशासन रहा अलर्ट

शाही मस्जिद ईदगाह को भगवान कृष्ण का मूलगर्भगृह में छह दिसंबर को जलाभिषेक करने की हिंदू संगठनों की घोषणा के बाद  जिले में अलर्ट घोषित किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

मथुरा। शाही मस्जिद ईदगाह को भगवान कृष्ण का मूलगर्भगृह में छह दिसंबर को जलाभिषेक करने की हिंदू संगठनों की घोषणा के बाद  जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह परिसर को छावनी में तब्दील कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मथुरा के साथ ही जोन के सभी जिलों से पुलिसबल बुलाया गया है। किसी को भी पूरी तरह जांच करने के बाद ही जन्मस्थान और ईदगाह परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला प्रकोष्ठ की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर सुबह लड्डू गोपाल लेकर ईदगाह जाने का प्रयास करने लगीं। उन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया। यहां पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई और उन्हें गोविंद नगर थाना ले जाया गया।

पुलिस लगातार कर रही है गश्त

पुलिस मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी के साथ लगातार गश्त कर रही है। ड्रोन से आसपास के घरों की निगरानी की जा रही है। वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में मकानों की छतों पर पुलिस को तैनात किया गया है। शुक्रवार को जुमा की नमाज है, ऐसे में नमाज के दौरान भी पहचान पत्र देखकर ही नमाजियों को प्रवेश दिया जाएगा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने भी शाही मस्जिद ईदगाह और जन्मस्थान क्षेत्र का दौरा किया।

शहर जोन में बांटा

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

पूरे जोन से पुलिस बल मंगाया गया है। शहर को दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। रेलवे स्टेशन से लेकर होटलों पर भी पुलिस नजर रख रही है। मिश्रित आबादी वाले मुहल्लों में भी लगातार पुलिस की गश्त कर रही है। करीब एक सप्ताह पहले डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने धर्मगुरु और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की थी। इससे कई संगठनों ने अपना निर्णय बदल दिया।

पुलिस ने व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास के साथ ही शहरी क्षेत्र को दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा है। पूरे इलाके के छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इनकी जिम्मेदारी प्रभारियों को दी गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस व पीएसी लगातार गश्त करेगी। खुफिया तंत्र भी अपने स्तर से अराजकतत्वों पर नजर रखेगा। जन्मस्थान के आसपास व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने बताया, डीग गेट चौकी, शाही ईदगाह के सामने व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के जवान छतों से निगरानी कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर से ही ड्रोन से निगरानी शुरू हो गई। जन्मस्थान में किसी को भी सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...