कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ‘लहरा दो तिरंगा’ (Lehra Do Tiranga) रैली से पहले दिल्ली पुलिस (Delhi Police) झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची, जहां CJP फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ठहरे हुए हैं। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। इस दौरान दीपके की पुलिस से बहस हो गई।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ‘लहरा दो तिरंगा’ (Lehra Do Tiranga) रैली से पहले दिल्ली पुलिस (Delhi Police) झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची, जहां CJP फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ठहरे हुए हैं। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। इस दौरान दीपके की पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं है। हम सिर्फ सेंट्रल पार्क (Central Park) तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं।
दीपके को हिरासत में भी लिया जा सकता है। उन्होंने गुरुवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका भी जताई थी। CJP ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में रैली बुलाई है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन करने वाली है।
CJP के पुराने आचरण की वजह से नोटिस : दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) को भेजे गए नोटिस में सीजेपी के पिछले आचरण और सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान का हवाला दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जुलाई और अक्टूबर में हुए प्रदर्शनों के दौरान पार्टी का आचरण ठीक नहीं था।