1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ACC : मोदी सरकार जल्द निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञों को विभिन्न पदों पर करेगी भर्ती, नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

ACC : मोदी सरकार जल्द निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञों को विभिन्न पदों पर करेगी भर्ती, नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र  के विभिन्न विभागों में तीन संयुक्त सचिवों और 22 निदेशकों/उप सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी। आमतौर पर संयुक्त सचिव, निदेश और उप सचिव के पद अखिल भारतीय सेवाओं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS) और समूह ए की अन्य सेवाओं के अधिकारियों के पास होते हैं। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञ केंद्र में प्रमुख पदों पर कार्यभार संभालेंगे। ये प्रतिभाएं मोदी सरकार (Modi Government) की महत्वकांक्षी योजनाओं की सुगमता को और बेहतर बनाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र  के विभिन्न विभागों में तीन संयुक्त सचिवों और 22 निदेशकों/उप सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी। आमतौर पर संयुक्त सचिव, निदेश और उप सचिव के पद अखिल भारतीय सेवाओं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS) और समूह ए की अन्य सेवाओं के अधिकारियों के पास होते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इन विशेषज्ञों की सीधी भर्ती (सरकारी विभागों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की नियुक्ति) की जा रही है। जिसका मकसद सरकार में नई प्रतिभाओं को शामिल करना है। सीधी भर्ती योजना का शुभारंभ 2018 में किया गया था। इसके तहत संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के स्तर पर भर्ती की जाती है। इन स्तरों पर अधिकारी नीतियां बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस प्रक्रिया से आने वाले अधिकारी बाद में सरकारी प्रणाली का अभिन्न अंग बन जाते हैं।

कार्मिक मंत्रालय ने जून 2018 में पहली बार सीधी भर्ती के जरिए दस संयुक्त सचिव रैंक के पदों के लिए आवेदन जारी आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए भर्ती संघ लोग सेवा आयोग (UPSC ) ने की थी। अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने अक्तूबर 2021 में फिर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव (3), निदेशक (19) और उप सचिव (9) के रूप में नियुक्ति के लिए 31 अभ्यर्थियों की सिफारिश की थी।

उन्होंने कहा कि अब तक दस संयुक्त सचिवों और 28 निदेशकों/उप सचिवों समेत निजी क्षेत्र के कुल 38 विशेषज्ञ सरकार से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस समय आट संयुक्त सचिवों, 16 निदेशकों और नौ उप सचिवों सहित 33 ऐसे विशेषज्ञ प्रमुख सरकारी विभागों में काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...